Operation Sindoor: 8 घंटे में ही 'बाप-बाप' करने लगा पाकिस्तान, नुकसान पर फिर बोले CDS अनिल चौहान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Jun 2025 3:52 PM
CDS General Anil Chauhan
Operation Sindoor: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में नुकसान को लेकर फिर से बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया था और 8 घंटे में ही भारत को फोन कर सिजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा.
Operation Sindoor: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक विश्वविद्यालय में व्याख्यान में कहा, “10 मई को लगभग 1 बजे, पाकिस्तान का उद्देश्य 48 घंटों में भारत को अपने घुटनों पर लाना था. कई हमले किए गए और संघर्ष को बढ़ा दिया. हमने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. ऑपरेशन जो उन्होंने सोचा था कि 48 घंटे तक चलेगा, लेकिन 8 घंटे में ही उसने हार मान ली और बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने टेलीफोन उठाया और कहा कि वे बात करना चाहते हैं.”
#WATCH | Pune | Chief of Defence Staff (CDS) General Anil Chauhan says, "…On the 10th of May, at about 1 am, their (Pakistan) aim was to get India to its knees in 48 hours. Multiple attacks were launched and in some manner, they have escalated this conflict, which we had… pic.twitter.com/hBqlz912cU
— ANI (@ANI) June 3, 2025
पाकिस्तान के साथ संघर्ष में नुकसान पर फिर सीडीएस ने दिया बयान
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा, “जब मुझसे हमारी तरफ से हुए नुकसान के बारे में पूछा गया, तो मैंने कहा कि ये महत्वपूर्ण नहीं हैं. परिणाम महत्वपूर्ण है. पेशेवर सैन्य बलों पर नुकसान का कोई असर नहीं पड़ता. नुकसान के बारे में बात करना बहुत सही नहीं होगा. मान लीजिए कि आप क्रिकेट टेस्ट मैच खेलने जाते हैं, और आप किसी भी तरह से जीत जाते हैं, तो कितने विकेट, कितनी गेंदें और कितने खिलाड़ी हैं, इसका कोई सवाल ही नहीं है. तकनीकी मापदंडों के आधार पर, हम यह विशेष डेटा निकालेंगे और आपके साथ साझा करेंगे. हम आपको बताएंगे कि हमने कितने विमान नष्ट किए और कितने रडार नष्ट किए. हम इसका एक मोटा आकलन करेंगे और जल्द ही इसके बारे में बताएंगे.”
पहलगाम हमले से पहले आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ उगला था जहर
सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, “पहलगाम आतंकवादी हमले से कुछ सप्ताह पहले ही पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था.” आतंकवाद का समर्थन करने की पाकिस्तान की नीति पर सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, “हमारे दुश्मन का दृष्टिकोण भारत को हजारों जख्म देकर लहूलुहान करना है.”
आतंकवाद और परमाणु हमले की धमकी से नहीं डरता भारत: सीडीएस
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा, “भारत आतंकवाद और परमाणु हमले की धमकी के साये में रहकर नहीं जीने वाला. हमने मानक बढ़ा दिए हैं, आतंक को पानी से जोड़ा है, आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की नयी रेखा खींच दी है.” सीडीएस जनरल चौहान ने ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर’ में भी युद्ध और राजनीति समानांतर रूप से हो रही थी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










