दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’? अरविंद केजरीवाल का दावा- बीजेपी चाहती है सरकार गिराना, विधायकों से कर रही है संपर्क

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी विधायक भी मज़बूती से साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होंगे. जानें दिल्ली में सरकार गिराने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने क्या किया दावा

विज्ञापन

क्या दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया जा रहा है ? यह दावा आम आदमी पार्टी की ओर से किया गया है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों से संपर्क किया और कहा कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे. 21 विधायकों से बात हो चुकी है….औरों से भी बात जारी है. इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वाने का काम करेंगे.

विज्ञापन

अभी तक 7 विधायको को ही संपर्क किया

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायक से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने अभी तक 7 विधायको को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया. इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रचने का काम ये लोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र रचे, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

Also Read: AAP Sunderkand: ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अरविंद केजरीवाल’, सुंदरकांड पाठ पर बीजेपी का जोरदार हमला

दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी विधायक भी मज़बूती से साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होंगे. ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने बहुत से काम किये हैं और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है. यही वजह है कि चुनाव में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं है. तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराने के प्लान पर ये काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola