जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, लश्कर का आतंकवादी ढेर

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है. कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट किया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद भट के रूप में की गयी, जो बारामूला के पट्टन का रहने वाला था.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है. इस क्रम में बारामूला जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया है. इस संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है. बताया गया है कि आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद के रूप में हुई है. आतंकी बारामूला के पट्टन का रहने वाला था.

विज्ञापन

ऐसे हुई मुठभेड़ शुरू

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बिन्नेर क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के आधार पर शनिवार शाम को इलाके की घेराबंदी की गयी. इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी.

एक एके राइफल, दो मैगजीन आौर 30 राउंड गोलियां बरामद

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है. कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट किया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद भट के रूप में की गयी, जो बारामूला के पट्टन का रहने वाला था. वह मई 2022 से सक्रिय था और उसका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से था. उसके पास से एक एके राइफल, दो मैगजीन आौर 30 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola