Live Updates

Omicron Virus: महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 9 मामले सामने आये

Updated:
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 17 मामले आज भारत में मिले हैं. आज दिल्ली में एक, महाराष्ट्र में 7 और राजस्थान में 9 मामले सामने आये. इसके साथ ही देश में अब तक 21 लोग इससे संक्रमित पाये गये हैं.

विज्ञापन

बूस्टर डोज, बच्चों को कोरोना वैक्सीन पर कल हो सकती है अहम बैठक

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड19 वर्किंग ग्रुप ऑफ नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन की सोमवार को अहम बैठक हो सकती है. इसमें कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर चर्चा हो सकती है. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.

राजस्थान में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 9 मामले

महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 9 मामले सामने आये हैं. ये सभी मामले राजधानी जयपुर में पाये गये हैं. राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 13 यात्री कोरोना से संक्रमित मिले

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 13 यात्रियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है. तेलंगाना के स्वास्थ्य निदेशक डॉ श्रीनिवास राव ने यह जानकारी दी है.

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन विस्फोट, 7 नये संक्रमित मिले

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का विस्फोट हुआ है. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 7 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 8 लोग इस वैरिएंट से संक्रमित हो गये हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

तमिलनाडु में सिंगापुर से आया शख्स कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु में सिंगापुर से आया एक शख्स मदुरई एयरपोर्ट पर शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. उसे आसारिपल्लम गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है, ताकि पता चल सके कि कहीं वह ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित तो नहीं.

दिल्ली में मिले ‘ओमिक्रॉन’ के मरीज दिख रहे ये लक्षण 

दिल्ली के मिले पहले ओमिक्रॉन मामले पर एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती ओमिक्रॉन के मरीज को गले में खराश, कमजोरी और बदन दर्द जैसे लक्षण हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola