Coronavirus News Updates: पश्चिम बंगाल में कोरोना से 28 लोगों की मौत, 22,645 संक्रमित मिले
Chennai: A student receives COVID-19 vaccination dose amid concern over rise in coronavirus cases, in Chennai, Saturday, Jan. 8, 2022. (PTI Photo/R Senthilkumar) (PTI01_08_2022_000077B)
Coronavirus News: देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है. इस बीच यूएन की वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रोसपेक्ट्स (WESP) 2022 की रिपोर्ट ने चिंता में डाल दिया है. रिपोर्ट के अनुसार Omicron वैरिएंट की वजह से संक्रमण की नई लहरें आ रही हैं और अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर नजर आ सकता है.
पश्चिम बंगाल में कोरोना से 28 लोगों की मौत, 22,645 संक्रमित मिले
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 28 लोगों की मौत हो गयी है. आज 22,645 कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,45,483 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट 31.14 फीसदी हो गयी है.
कर्नाटक में कोरोना से 14 मौतें, एक्टिव केस की संख्या 1,41,337 हुई
कर्नाटक में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो गयी है. राज्य में 3,105 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 28,723 लोग संक्रमित हो गये हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,41,337 हो गयी है.
वैक्सीन लगवाने के बाद ठीक हो गया लकवा! झारखंड के दुलारचंद का दावा
झारखंड के बोकारो जिला स्थित सलगाडीह गांव के दुलारचंद ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उसके पैरों में हरकत होने लगी है. चार साल पहले उसे लकवा मार गया था. तब से वह बिस्तर पर था. उसने कोविशील्ड की डोज ली थी. 4 जनवरी को उसने वैक्सीन की खुराक ली और उसके बाद से उसके पैरों में अब हलचल महसूस हो रही है.
आंध्रप्रदेश में कोरोना के 4528 नये मामले
आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 4,528 नये मामले सामने आये हैं. प्रदेश में अब तक कोविड19 की वजह से 14,508 लोगों की मौत हो चुकी है. 20.64 लाख लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं. राज्य में अभी 18,313 कोरोना के सक्रिय मामले हैं.
केरल में ऑफलाइन क्लास पर रोक
केरल में कोरोना वायरस पर एक हाई लेवल मीटिंग के बाद सरकार ने ऑफलाइन क्लास को बंद करने का फैसला किया. कहा गया है कि 9वीं तक के बच्चे अब स्कूल नहीं जायेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए