Odisha New CM: ये बन सकते हैं ओडिशा के नए सीएम, 12 को होगा शपथ ग्रहण

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Jun 2024 7:54 AM

विज्ञापन

Odisha New CM : ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए बीजेपी विधायक दल की बैठक आज होने वाली है. जानें किन नामों पर हो सकती है चर्चा

विज्ञापन

Odisha New CM : केंद्र में एनडीए सरकार के गठन के बाद अब सबकी नजर ओडिशा पर टिक गई है. ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसके अगले दिन नयी सरकार शपथ लेगी. सबके मन में सवाल आ रहा है कि अब प्रदेश का सीएम बीजेपी किसे बनाएगी, ऐसा इसलिए क्योंकि सूबे के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान को केंद्र सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया है. इसके बाद उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना क्षीण नजर आ रही है. अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं, जो सोमवार को ही दिल्ली से लौटे हैं.

ये नेता सीएम पद की रेस में हैं शामिल

बीजेपी के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर की ओर से जानकारी दी गई है कि, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नयी सरकार 12 जून को शपथ ले लेगी. नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी सोमवार को नयी दिल्ली से लौटे और मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ सीएम के नाम पर चर्चा करने वाले हैं. यहां चर्चा कर दें कि सुरेश पुजारी के अलावा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल, के. वी. सिंह एवं मोहन माझी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.

Read Also : सुंदरगढ़ लोस चुनाव : दिलीप, जनार्दन व जुएल को अपने-अपने गृह क्षेत्रों में ही मिले सबसे कम वोट

ओडिशा में बीजेपी सबको चौंकाएगी

आपको बता दें कि बीजेपी ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है और सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. हालांकि, बीजेपी ने अभी तक अपने नेता का चयन नहीं किया है जो राज्य की बागडोर संभालने का काम करेगा. एक वरिष्ठ नेता ने हालांकि पिछले दिनों यह कहा था कि बीजेपी नेतृत्व लोगों को चकित कर सकता है, जैसा उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किया था.

नरेंद्र मोदी का रोड शो किया जा सकता है आयोजित

बीजेपी ने 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह से पहले ओडिशा की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव किया है. उल्लेखनीय है कि राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola