Nupur Sharma Row: जुमे की नमाज के बाद देश भर में बवाल, फायरिंग, आगजनी, पथराव
Nupur Sharma Row: नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर शुक्रवार को देश भर में जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखी गयी. पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया, लेकिन कुछ ही देर में बवाल शुरू हो गया. रांची में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, उत्तर प्रदेश में पथराव की सूचना है. लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
जामा मस्जिद के पास प्रदर्शन करने वाले उपद्रवियों की हुई पहचान, होगी कार्रवाई
दिल्ली में जामा मस्जिद के पास हुए प्रदर्शन में कुछ उपद्रवियों की पहचान की गयी है. ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.
हावड़ा में पुलिस की गाड़ी फूंकी, राज्यपाल ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला में उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि ममता बनर्जी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देंगी.
रांची में तनाव, लेकिन स्थिति नियंत्रण में: डीआईजी अनीश गुप्ता
नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बयान से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने आज झारखंड की राजधानी रांची में जमकर बवाल काटा. आगजनी और पथराव किये. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा है कि हल्का तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है. वरिष्ठ अधिकारी स्थित को संभालने के लिए जगह-जगह तैनात हैं. भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए