नूपुर शर्मा की क्यों आई इस डच राजनेता को याद, जानिए क्या भेजा मैसेज
New Delhi: In this file photo dated Sunday, May 1, 2022, BJP Spokesperson Nupur Sharma during a programme at Delhi University. BJP suspended Sharma from party membership over her alleged remarks about Prophet Muhammad, on Sunday, June 5, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI06_05_2022_000167B)
Nupur Sharma: नीदरलैंड के पीएम पद के उम्मीदवार गीर्ट वाइल्डर्स ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर एक बार फिर बयान दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) में उन्होंने नूपुर शर्मा की तारीफ करते हुए उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है. गौरतलब है कि इससे पहले भी नूपुर शर्मा को लेकर […]
Nupur Sharma: नीदरलैंड के पीएम पद के उम्मीदवार गीर्ट वाइल्डर्स ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर एक बार फिर बयान दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) में उन्होंने नूपुर शर्मा की तारीफ करते हुए उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है. गौरतलब है कि इससे पहले भी नूपुर शर्मा को लेकर उन्होंने बयान दिया था. करीब दो साल पहले नूपुर शर्मा के विवादित बयान प्रकरण के दौरान गीर्ट वाइल्डर्स ने शर्मा का समर्थन किया था. अब एक बार फिर उन्होंने नूपुर शर्मा की तारीफ की है. बता दें, विवादित बयान के बाद बीजेपी ने शर्मा को पार्टी से निकाल दिया था.
गीर्ट वाइल्डर्स ने किया ट्वीट
सोशल मीडिया एक्स पर जिस तरह से गीर्ट वाइल्डर्स ने संदेश लिखा है उससे यही जाहिर हो रहा है कि उन्होंने नूपुर शर्मा को बहादुर कहा है. अपने पोस्ट में गीर्ट वाइल्डर्स ने यह भी लिखा है कि सिर्फ सच बोलने के कारण शर्मा को कुछ कट्टरपंथियों की ओर से धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के आजादी पसंद लोगों को उनका समर्थन करना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि एक दिन भारत दौरे पर मैं उनसे मिलूंगा.
पहले भी कर चुके है नूपुर शर्मा के समर्थन में ट्वीट
यह कोई पहला मौका नहीं है जब नूपुर शर्मा के समर्थन में गीर्ट विल्डर्स ने सोशल मीडिया में कुछ लिखा है. इससे पहले साल 2022 में जब एक खास धर्म को लेकर नूपुर शर्मा का बयान सामने आया था, तो बीजेपी ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया था. वहीं गीर्ट विल्डर्स ने ट्वीट कर उनकी सराहना की थी.
बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं गीर्ट
डच राजनेता गीर्ट विल्डर्स अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं. बीते कुछ समय से इस्लाम धर्म के खिलाफ वो बयानबाजी कर रहे हैं. चुनावों के दौरान भी इस्लाम के खिलाफ उन्होंने जमकर बोला था. उनके बयानों का कई देशों ने विरोध भी किया है. अपने चुनावी घोषणा में भी उन्होंने कई इस्लाम विरोधी बातें कही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










