NIA Raid: बंगाल तक पहुंचे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तार! एनआइए को छापेमारी में मिले अहम सबूत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Dec 2024 12:40 PM

विज्ञापन

NIA

NIA Raid: बंगाल से गिरफ्तार बाप-बेटे के ठिकाने से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल व कुछ दस्तावेज एनआइए जब्त कर चुकी है. जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी होने का शक इनपर है.

विज्ञापन

NIA Raid: जांच एजेंसी एनआइए ने पश्चिम बंगाल से बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा रची आतंकवादी साजिश के एक मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई. बंगाल समेत देशभर में 19 स्थानों पर गुरुवार को छापेमारी की गई थी. हुगली के आरामबाग के मायापुर सोनापाड़ा इलाके में रहने वाले युवक शेख सबीरुद्दीन अली के ठिकाने पर रेड हुई थी. उसके आवास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन व कुछ दस्तावेज जब्त किये गये थे.

अली और उसके पिता शेख सैफुद्दीन अली को पूछताछ के लिए नोटिस भी दिया गया था. इस बाबत शुक्रवार को दोनों सॉल्टलेक स्थित एनआइए कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मैराथन पूछताछ की गयी. सबीरुद्दीन अली के आवास पर छापेमारी को लेकर इलाके के निवासी अचंभित हैं. उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ निवासियों का कहना है कि वह काफी मेधावी युवक है. उसने बीएड भी उत्तीर्ण किया. इलाके में उसका किसी से विवाद भी नहीं था. ऐसे में उसके ठिकाने पर एनआइए की रेड पर स्थानीय लोग हैरत में भी हैं.

एनआइए ने किन राज्यों में मारा छापा?

एनआइए ने गत गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हुगली, असम के ग्वालपाड़ा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद, मुंबई और अमरावती, उत्तर प्रदेश के झांसी, बरेली, देवबंद और सहारनपुर, बिहार के सीतामढ़ी, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रियासी, बडगाम और अनंतनाग, राजस्थान के डूंगरपुर और गुजरात के मेहसाणा समेत 19 स्थानों पर छापे मारे थे.

Read Also : NIA Raid: बिहार के सीतामढ़ी में NIA की रेड, अब्दुल अलीम से चली तीन घंटे तक पूछताछ

एनआइए की छापेमारी में क्या मिला?

एनआइए की छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, सीडी और हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं. एनआइए के एक अधिकारी के मुताबिक जांच एजेंसी का यह अभियान गिरफ्तार किये गये जैश-ए-मोहम्मद गुर्गे शेख सुल्तान सलाउद्दीन अयूबी से जुड़ा हुआ है. अयूबी को को इस साल अक्तूबर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी दुष्प्रचार सामग्री का प्रसार करने और आतंकी संगठन से प्रेरित होकर युवाओं को जमात संगठन में भर्ती करने एवं उन्हें कट्टरपंथी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola