Coronavirus Update: क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन? कोरोना के नये वेरिएंट BF7 ने बढ़ायी टेंशन, चीन में तबाही
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Dec 2022 7:47 AM
india omicron bf 7 variant कोरोना के नये वेरिएंट के तीन मामले भारत में आये हैं, जिससे चिंता बढ़ गयी है. अधिकारियों ने बताया कि गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ7 के पहले मामले का पता लगाया था. अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है.
चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से पूरी दुनिया टेंशन में है. चीन से जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, काफी डराने वाली हैं. कोरोना के नये वेरिएंट से चीन में भारी तबाही मची है. अस्पतालों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है, स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति भी खराब होती जा रही है. ओमिक्रोन के नये वेरिएंट बीएफ7 ने दस्तक ने भारत की थी चिंता बढ़ा दी है. लोगों को पुराने दिन याद आने लगे हैं. लोकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर….
भारत में आये कोरोना के नये वेरिएंट BF7 के तीन मामले
कोरोना के नये वेरिएंट के तीन मामले भारत में आये हैं, जिससे चिंता बढ़ गयी है. अधिकारियों ने बताया कि गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ7 के पहले मामले का पता लगाया था. अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की आपात बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आपात बैठक की. मंत्री ने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने सहित संक्रमण के प्रसार की रोकथाम से जुड़े व्यवहार करने और टीका लगवाने को कहा. बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने कहा कि जो लोग अबतक बूस्टर डोज नहीं लगवाये हैं, उन्हें जल्द से जल्द ले लेना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा, लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना चाहिए. जो लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं और अधिक आयु के हैं, उन्हें विशेष रूप से इसका पालन करना चाहिए.
Also Read: Jharkhand News: रांची में आज कहां-कहां मिलेगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, यहां देखें पूरी लिस्ट
चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोविड के नये स्वरूप की चेतावनी दी
चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की एक नयी लहर के परिणामस्वरूप नये स्वरूप सामने आ सकते हैं और इस घातक वायरस से निपटने के लिए अधिकारियों को अस्पतालों का एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क स्थापित करना पड़ेगा. पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट अस्पताल के श्वसन विशेषज्ञ वांग गुआंगफा ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बीजिंग में कोविड-19 के गंभीर मामले बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, चीनी शहर वर्तमान में अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन स्वरूप से प्रभावित हैं, मुख्य रूप से बीए.5.2 और बीएफ.7 तेजी से फैल रहे हैं. बीजिंग में शवदाह गृहों में भीड़ बढ़ने की खबरें सामने आ रही है. बीजिंग में पिछले कुछ दिनों में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
तेजी से फैलता है ओमीक्रोन का नया वेरिएंट बीएफ7
बीएफ.7, ओमिक्रोन के स्वरूप बीए.5 का एक उपस्वरूप है और यह काफी संक्रामक है. इसकी ‘इनक्यूबेशन’ अवधि कम है. यह पुन: संक्रमित करने या उन लोगों को भी संक्रमित करने की उच्च क्षमता रखता है, जिनका (कोविड-19) टीकाकरण हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










