Weather Forecast: उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का अनुमान, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मौसम का हाल
Weather Forecast Updates Today: उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में कल कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. हिमालय से आने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है. रिपोर्ट्स की माने तो 19 जनवरी से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.
एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौसम को करेगा प्रभावित
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को आने वाले दिनों के वेदर के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है.
बिगड़ेगा इन राज्यों का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गयी है. मौसम विभाग की मानें तो नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश नहीं देखने को मिली है.
राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है. आगामी दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव होने व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. 19 जनवरी से शीतलहर व पाला से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.
बारिश या हिमपात शुरू होने की संभावना
आईएमडी ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है.
अगले हफ्ते उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान
दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए