Weather Forecast: श्रीलंका में बाढ़ से छह लोगों की मौत, भारत में इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Ghaziabad: Commuters wait for buses at a stop during rain in Ghaziabad, Friday, Sept. 15, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI09_15_2023_000014B)
Weather Forecast Live: स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिणपूर्व झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंतरिक ओडिशा के आसपास के क्षेत्रों पर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण झारखंड और पड़ोस पर निम्न दबाव के रूप में स्थित है. इस वजह से कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. जानें मौसम का हाल
श्रीलंका में बाढ़ से छह लोगों की मौत, स्कूल बंदा
श्रीलंका में भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ आने, मिट्टी धंसने और पेड़ गिरने की घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कुछ इलाकों में विद्यालय बंद कर दिए गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. श्रीलंका में करीब दस दिन से मानसून की तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है. राजधानी के मुख्य अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. रुकशान बेल्लाना ने बताया कि कोलंबो में शुक्रवार को एक चलती बस पर विशाल पेड़ गिर गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए. (भाषा)
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 9 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी
आईएमडी की मानें तो, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है. अगले पांच दिनों तक पश्चिम और दक्षिण भारत में मौसम के सामन्य रहने की संभावना है. पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है.
अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार
देश के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश की संभावना है. इस बाबत भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने पूर्व, उत्तर-पूर्व और देश के कुछ और हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग की मानें तो, अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं.
झारखंड में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
इस बार बारिश ने पिछले दो-तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चार अक्टूबर को पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा वर्षा वाला गोड्डा जिला का प्रखंड सुंदरपहाड़ी रहा. यहां 176 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है. इसके बाद पथरगामा प्रखंड का नंबर रहा. पथरगामा में भी ताबड़तोड़ 162.2 मिमी, बसंतराय प्रखंड बसंतराय प्रखंड 154.4 मिमी, महागामा प्रखंड में 140.6 मिमी, मेहरमा प्रखंड 112.4 मिमी, ठाकुरगंगटी प्रखंड 102.2 मिमी और गोड्डा प्रखंड में 51.5 मिमी दर्ज किया गया है. सबसे कम गोड्डा प्रखंड क्षेत्र में ही वर्षापात रिकॉर्ड किया गया. गोड्डा प्रखंड को छोड़कर सभी प्रखंडों में कमोबेश भारी वर्षा हुई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए