‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन के ब्रेन में ब्लड क्लॉट, जानें कैसी है अब दिल्ली के पूर्व मंत्री की हालत

Updated:
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत के कारण पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया. जानें अब कैसी है उनकी हालत

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार सिर में चोट लगने की वजह से खून का थक्का जम गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एलएनजेपी अस्पताल के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सिर में चोट लगने के कारण उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट कर गया है. उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. उनकी हालत अभी स्थिर है. आगे का इलाज चल रहा है. अस्पताल ने उनके इलाज के लिए चार डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है.

आपको बता दें कि पिछले साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में इडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से ही तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को एक दिन पहले दिल्ली सरकार के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जैन गुरुवार को तिहाड़ जेल में चक्कर आने के कारण शौचालय में गिर पड़े थे जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया था.

सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत के कारण पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया. आप सूत्रों ने बताया था कि जैन को एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और वह ‘‘गंभीर रूप से बीमार’’ हैं.


सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी

इधर सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को शुक्रवार को चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी. न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने शुक्रवार को जैन (58) को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी और उनसे 10 जुलाई तक चिकित्सा रिकॉर्ड पेश करने को कहा. साथ ही पीठ ने जैन को अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान मीडिया से बात न करने का भी निर्देश दिया.

Also Read: सत्येंद्र जैन की हालत है गंभीर ? आईसीयू में हैं भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं ‘आप’ नेता, तस्वीर आयी सामने
पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम

जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है और वह रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या से परेशान हैं. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने जैन की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) या राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में डॉक्टरों के एक पैनल से चिकित्सा जांच कराये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर मेडिकल रिपोर्ट में इलाज की जरूरत बताई जाती है तो जांच एजेंसी इसका विरोध नहीं करेगी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola