Live Updates

Breaking News LIVE: गुजरात ‘आप’ प्रमुख गोपाल इटालिया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) मामले की जांच करेगी. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. फिलहाल, दिनभर की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

गुजरात आप प्रमुख इटालिया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मंगलवार को यहां गिरफ्तार किया गया हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गयी.

COVID-19 स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल देश में COVID-19 स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे.

कांग्रेस संसदीय दल की आम सभा की बैठक कल

कांग्रेस संसदीय दल की आम सभा की बैठक बुधवार सुबह संसद में होने वाली है.

अमेरिका-चीन में कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा- सभी राज्य बढ़ाएं जीनोम सीक्वेंसिंग

चीन, जापान, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 की जांच के नमूनों का जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने को कहा है.

अनिल विज ने कहा-पाकिस्तान, चीन बोलता है वही हमारे विपक्ष के लोग

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिलावल भुट्टो, (मल्लिकार्जुन) खरगे राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अधिकतर नेता एक ही सोच के लोग हैं. इन सब का DNA एक ही है और जो पाकिस्तान, चीन बोलता है वही हमारे विपक्ष के लोग बोलते हैं.

पाकिस्तान में मिलिट्री सेंटर से कब्जा छुड़ाने में सभी 33 आतंकी ढेर, दो जवान की गयी जान

पाकिस्तान की सेना ने बन्नू में मिलिट्री अफसरों को छुड़ाने के लिए सैन्य कार्रवाई की है और 33 आतंकियों को मार गिराया. जानकारी के अनुसार खैबर पख्तूनखवा में स्थित बन्नू काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTD) में पाकिस्तानी सेना ने हमला किया. इस हमले में 33 आतंकी मारे गये हैं. इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के 2 कमांडो भी जान गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola