Live Updates

Breaking News: एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर से पहले रांची पहुंची न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर से पहले रांची पहुंची न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर से पहले न्यूजीलैंड की महिला हॉकी टीम रांची पहुंच गई है. रांची एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत किया गया. पारंपरिक नृत्य के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. खिलाड़ियों ने भी झारखंड के नृत्य का भरपूर आनंद उठाया.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है.

तेलंगाना में निर्माणाधीन चर्च में स्लैब गिरने से एक श्रमिक की मौत, 10 घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन चर्च में स्लैब गिरने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई और अन्य 10 घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोहिर में हुई जब श्रमिकों का एक समूह स्लैब बिछा रहा था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद लोहे के ढांचे के ऊपर काम कर रहे लोग नीचे गिर गए जबकि इसमें नीचे काम कर रहे कुछ श्रमिक मलबे में फंस गए और उनमें से एक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, मलबे में दबकर घायल हुए 10 अन्य श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीएम मोदी सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को भी संबोधित करेंगे.

लखनऊ के गोमती होटल की 5वीं मंजिल पर लगी आग

लखनऊ के हजरतगंज स्थित गोमती होटल की 5वीं मंजिल पर आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाई जा रही है. किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

अमित शाह विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए नौ जनवरी को जम्मू जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू का दौरा करेंगे और इस दौरान वह विकास संबंधी कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शहर में ई-बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola