Breaking News Live: गुजरात के बाद ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 4.5
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर पीएम मोदी का जताया आभार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. नीतीश कुमार ने ट्वीट किया और लिखा, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी.
आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से हटाया बैन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. एसएलसी को आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन करने के कारण नवंबर में निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के बाद से बोर्ड स्थिति की निगरानी कर रहा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया और लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को बधाई. यह नई टीम बिहार में विकास और जनकल्याण का नया अध्याय प्रारंभ करे, इसके लिए सभी को मेरी शुभकामनाएं.
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को ट्वीट कर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए