Live Updates

Breaking News Live: भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में मनवा रहीं लोहा, NCC रैली में बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में मनवा रहीं लोहा, NCC पीएम रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में NCC परेड में शामिल लिया. इस दौरान उन्होंने कहा, भारत की बेटियां आज जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में लोहा मनवा रहीं हैं. पीएम मोदी ने कहा, इसकी झांकी कर्तव्य पथ पर सबने देखी है. यह अचानक नहीं हुआ यह बीते 10 वर्षों के सतत प्रयास का परिणाम है. भारत की परंपरा में नारी को हमेशा एक शक्ति के रूप में देखा गया है. पीएम मोदी ने कहा, NCC की रैली एक राष्ट्र, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को निरंतर मजबूत कर रही है. 2014 में इस रैली में 10 देशों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, आज यहां 24 मित्र देशों के कैडेट्स मौजूद हैं. इस वर्ष देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, यह ऐतिहासिक पड़ाव देश की नारी शक्ति के लिए समर्पित रहा.

खरगे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सुरक्षित मार्ग देने के लिए ममता बनर्जी को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य से गुजरने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए उचित अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रभारी नियुक्त किया

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है.

मणिपुर में गोलीबारी, एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत, दो घायल

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच मुठभेड़ में एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब हथियारबंद बदमाश सतांग कुकी के पहाड़ी गांव में घुस आए और उन्होंने बंदूकों और बम से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि सतांग गांव में अतिरिक्त बलों के पहुंचने के बाद हमलावर पीछे हट गए, जिसके बाद लड़ाई रुक गई.

‘जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान, सरकार ध्यान भटका रही’, कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को लेकर चिंतित है लेकिन सरकार ध्यान भटकने में लगी हुई है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ महंगाई और बेरोजगारी डायन खाए जात है. ‘अहंकाराचार्य’ के महंगाई काल में हर तीन में से एक भारतीय को इस साल नौकरी खोने की चिंता सता रही है, वहीं 57 प्रतिशत महंगाई से चिंतित हैं.”

मराठा आंदोलन खत्म, एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे को जूस पिलाकर खत्म किया अनशन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा जूस पिलाने के बाद कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola