Breaking News: मल्लिकार्जुन खरगे ने नवनियुक्त महासचिव और एआईसीसी प्रभारियों की बुलाई बैठक
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
मल्लिकार्जुन खरगे ने नवनियुक्त महासचिव और एआईसीसी प्रभारियों की बुलाई बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रैली के बाद कल शाम को नागपुर में नवनियुक्त महासचिवों और एआईसीसी के राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है.
मुंबई के मलाड इलाके में एक शॉपिंग सेंटर में लगी आग, 11 लोगों को बचाया गया
मुंबई के मलाड इलाके में एक शॉपिंग सेंटर में आग लगी. शॉपिंग सेंटर से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है.
अयोध्या धाम जंक्शन के नाम से जाना जाएगा अयोध्या जंक्शन, योगी सरकार ने बदला नाम
योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदल दिया है. अब इसे अयोध्या धाम जंक्शन के नाम से जाना जाएगा. इसकी जानकारी अयोध्या से सांसद लालू सिंह ने दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन के अयोध्या जंक्शन का नाम, जनभावनाओं की अपेक्षा के अनुरूप, परिवर्तित कर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित जसराज पर डाक टिकट जारी किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पंडित जसराज पर डाक टिकट जारी किया. इस मौके पर शाह ने कहा, पंडित जसराज के संगीत समारोह के 50 साल पूरे होने पर भारतीय डाक विभाग ने उनकी स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया है.
COVID-19 को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बनाया टास्क फोर्स
महाराष्ट्र सरकार ने COVID-19 पर एक टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया है. इस नवगठित 7 सदस्यीय टास्क फोर्स का नेतृत्व आईसीएमआर के पूर्व प्रमुख डॉ रमन गंगाखेड़कर करेंगे.
पुणे में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास 10 से 12 एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट
महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए. एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे. 100 एलपीजी सिलेंडरों में से 10 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए. पुणे अग्निशमन विभाग ने बताया, मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां मौजूद हैं. आग पर काबू पा लिया गया है. अभी तक किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए