Breaking News: पीयूष गोयल बोले- खेल की दुनिया में भारत में असीम संभावनाएं, पहले नहीं दी जाती थी प्राथमिकता
Breaking News Live updates: कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में आज चुक हुई, जब एक व्यक्ति ने उनके काफिले की ओर भागने की कोशिश की. केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती से पूछताछ पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम अदालतों का पालन कर रहे हैं. अदालत जो भी कहेगी हम करेंगे. हमें अदालत पर पूरा भरोसा है. इमरान खान को आतंकवाद-रोधी एक अदालत ने आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में शनिवार को चार अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
खेल की दुनिया में भारत में असीम संभावनाएं, पहले नहीं दी जाती थी प्राथमिकता: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा कार्यकम एक अनोखा कार्यक्रम है, जो PM मोदी ने शुरू किया है. उन्होंने कहा कि खेल की दुनिया में हमारे देश में असीम संभावनाएं हैं. दुर्भाग्य से पहले खेल को बहुत ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी जाती थी, आज पूरे देश में खेलकूद को प्राथमिकता दी जाती है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुकमा के पोटकपल्ली में स्कूल के बच्चों से बातचीत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुकमा के पोटकपल्ली में स्कूल के बच्चों से बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने पोटकपल्ली फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया और CRPF व छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से मुलाकात की.
इमरान को आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में जमानत मिली
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आतंकवाद-रोधी एक अदालत ने आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में शनिवार को चार अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी. इमरान के खिलाफ ये मामले लाहौर पुलिस ने दर्ज किये हैं. इमरान (70) यहां आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश हुए. इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक भी साथ थे.
‘हमें अदालत पर पूरा भरोसा’, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा
केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती से पूछताछ पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम अदालतों का पालन कर रहे हैं. अदालत जो भी कहेगी हम करेंगे. हमें अदालत पर पूरा भरोसा है.
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 437 नये मामले, 2 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारे देश में कोविड के चल रहे नए वैरिएंट से हमें सतर्क रहना है मगर हमें डरने की आवश्यकता नहीं है. आज तक देश में कोविड के जितने भी वैरिएंट मिले हैं उसपर हमारा वैक्सीन प्रभावशाली रहा है. इधर महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 437 नये मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए