Live Updates

Breaking News: गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: CPI(M) ने आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. साथ ही बता दें कि सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के 9 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं. साथ ही राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), आरआरआर फिल्म संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं.

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी

गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है.

कांग्रेस ने मेघालय चुनाव के लिए सूची की जारी, देखें लिस्ट

कांग्रेस ने आगामी मेघालय चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. पार्टी के मौजूदा सांसद विन्सेंट एच पाला ने सतंगा सैपुंग से मैदान में उतारा है.

आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए CPI(M) ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

CPI(M) ने आगामी त्रिपुरा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गांधी चौक पर धमाका, तीन लोग घायल

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को मणिपुर के उखरुल कस्बे में हुए एक विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि यह घटना कस्बे के गांधी चौक पर शाम के समय हुई. पुलिस ने कहा कि तत्काल विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है और संदेह है कि एक हथगोले के कारण यह धमाका हुआ है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीन घायलों में से 49 वर्षीय महिला के पेट में चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 26 हस्तियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रपति ने #74thRepublicDay की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य को 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों को मंजूरी दी है. इनमें चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र शामिल हैं, दो मरणोपरांत सहित 15 शौर्य चक्र शामिल हैं. इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है.

PM मोदी ने NCC कैडेटों, NSS स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं. विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी युवा हैं. देश के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधे पर है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में मुझे युवाओं से मिलने का मौका मिला. युवाओं से संवाद 2 कारणों से मेरे लिए महत्वपूर्ण होता एक तो इसलिए कि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है जुनून होता है और नयापन होता है. युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola