Breaking News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बंदर के हमले से युवती की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच अब भी जंग जारी है. WHO ने जानकारी दी है कि जंग में अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूजीलैंड के केर्मैडेक द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बंदर के हमले से युवती की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, हिमानी शर्मा (19) कपड़े सुखाने के लिए अपने घर की तीसरी मंजिल पर गई थी. अचानक गुर्राते बंदरों के समूह ने उस पर हमला कर दिया. खुद को बंदरों से बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई.

तारिक फतेह का 74 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

कनाडा में पहने वाले पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखर और स्तंभकार तारिक फतेह का 74 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उनकी बेटी नताशा फतह ने तारिक के निधन की जानकारी दी.

सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘आपरेशन कावेरी’ शुरू

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को पानी के जहाज और विमान के जरिए स्वदेश लाने के लिए तैयार हैं. जयशंकर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू हो गया है. करीब 500 भारतीय सूडान के बंदरगाह पहुंच गए हैं. कई और रास्ते में हैं. उन्होंने कहा कि हमारे जहाज और विमान उन्हें (नागरिकों) घर वापस लाने के लिए तैयार हैं. सूडान में हमारे बंधुओं को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध हैं.

बुर्कीना फासो में सैन्य वर्दी में आए हमलावरों ने 60 लोगों की हत्या की

उत्तरी बुर्कीना फासो में सेना की वर्दी पहनकर आए हमलावरों ने कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी. बुर्कीना फासो के अभियोजक लामिने त्रोरे ने एक बयान में कहा कि यह घटना यतेंगा प्रांत के बरगा इलाके में हुई. उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. अलकायदा और इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े आतंकवादी बुर्कीना फासो में 7 साल से बार-बार हमले करते रहे हैं, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. कभी इस देश में शांति हुआ करती थी, लेकिन अब यह अस्थिर और विभाजित है, जहां पिछले साल दो बार तख्तापलट हुआ.

जम्मू कश्मीर में एनआईए ने हिज्बुल मुजाहिदीन सरगना के बेटे का मकान कुर्क किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां रामबाग इलाके में हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे का एक मकान सोमवार को कुर्क कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत अदालत के आदेश पर मकान कुर्क किया गया, जो राजस्व रिकॉर्ड में सैयद अहमद शकील के नाम पर पंजीकृत है. संपत्ति कुर्क करने की घोषणा वाला एक नोटिस बोर्ड मकान के बाहर लगा दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए द्वारा हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी समूह के संस्थापक सरगना मोहम्मद युसूफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन की और भी संपत्ति कुर���क किए जाने की संभावना है. सलाहुद्दीन अब पाकिस्तान में रहता है.

महाराष्ट्र में वाहन पलटने से 17 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सोमवार को सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहे एक वाहन के पलट जाने से उसमें सवार 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाते पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कशेली गांव के पास हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola