Breaking News: पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले ग्रीनफील्ड शिवमोगा हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का विमान

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: तुर्किये के हताय प्रांत में 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. ताजा भूकंप से अबतक 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 213 लोग घायल बताये जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में सोमवार रात 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले ग्रीनफील्ड शिवमोगा हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का विमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन से पहले कर्नाटक के नवनिर्मित शिवमोगा हवाई अड्डे पर परीक्षण उड़ान के तहत रवाना भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवर को सुरक्षित तरीके से उतरा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

DRDO ने अस्‍त्र मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया

DRDO ने आज ओडिशा तट से हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया. रक्षा अधिकारी ने बताया कि Su-30MKI फाइटर जेट से दागी गई मिसाइल 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक निशाना साध सकती है.

DRI ने पटना, पुणे और मुंबई में मारा छापा, 100 Kg से अधिक तस्करी का सोना जब्त, 10 गिरफ्तार

DRI ने एक अखिल भारतीय अभियान में भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से संचालित सोने की तस्करी वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और लगभग 51 करोड़ रुपये मूल्य का 101.7 किलोग्राम सोना जब्त कर 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया. एक अधिकारी ने मंगलवार जानकारी देते हुए बताया कि तस्करी के सोने को पटना, पुणे और मुंबई से जब्त किया गया.

पुतिन ने अमेरिका के साथ परमाणु संधि में रूस की भागीदारी निलंबित की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस उस संधि में अपनी भागीदारी निलंबित कर रहा है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के विस्तार पर रोक लगाना है. पुतिन की इस घोषणा से पश्चिमी देशों और रूस के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है. यह संधि अमेरिका के साथ रूस का आखिरी बचा हुआ परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है.

राजनाथ सिंह ने यूके के रक्षा राज्य मंत्री के साथ फोन पर की बातचीत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यूके के रक्षा राज्य मंत्री बेन वालेस के साथ फोन पर बातचीत की. इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश औदिच्य ने मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola