Live Updates

Breaking News Live: पाकिस्तान में जमात-ए-इस्लामी चीफ पर फिदायीन हमला

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: जी-7 में अमेरिका कर सकता है रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा. पीएम मोदी आज जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना हो रहे हैं. जंतर-मंतर पर जारी है पहलवानों का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता सचिन पायलट कर सकते हैं उनसे मुलाकात. पहलवानों के समर्थन में आज जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं कांग्रेस नेता सचिन पायलट. आज पूर्व पाक पीएम के आवास पर तलाशी ले सकती है पुलिस. देश-विदेश की खबरों के लिए बनें रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

पाकिस्तान में जमात-ए-इस्लामी चीफ पर फिदायीन हमला

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस्लामी राजनीतिक दल के प्रमुख सिराजुल हक एक फिदायीन हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि सिराजुल हक के काफिले को निशाना बनाकर यह फिदायीन हमला किया गया था. झोब शहर की पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर अली मंडोखैल ने ‘डॉन डॉट कॉम’ को बताया कि हमले में जमात-ए-इस्लामी प्रमुख हक का वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वह बाल-बाल बच गए.

2000 का नोट चलन से होगा बाहर, आरबीआई ने बैंकों को दिया सुझाव

2000 का नोट चलन से बाहर होगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें, हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.

अमेरिका के ओहियो में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

अमेरिका के ओहियो में एक कंपनी परिसर में गुरुवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कंपनी ऑटो-मोबाइल के कलपुर्जे उपलब्ध कराती है. मोराइन पुलिस सार्जेंट एंड्रयू पैरिश ने बताया कि ऑटो-मोबाइल के कलपुर्जे उपलब्ध कराने वाली कंपनी ‘डीमैक्स लिमिटेड’ में हुई गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति ने दो लोगों को निशाना बनाकर गोली मार दी.

शनिवार को सीबीआई के सामने पेश होंगे समीर वानखेड़े, बंबई हाईकोर्ट में 22 मई को सुनवाई

एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े शनिवार सुबह 11 बजे सीबीआई के सामने पेश होंगे. इसके साथ ही, एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में अगली सुनवाई 22 मई को बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी.

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से कल पूछताछ करेगा सीबीआई, जांच एजेंसी ने भेजा समन

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया है कि मुझे सीबीआई से कल 20 मई, 23 को पूछताछ के लिए उनके सामने पेश होने का समन मिला है. एक दिन पहले नोटिस नहीं दिए जाने के बावजूद मैं समन का पालन करूंगा. जांच के दौरान मैं अपना पूरा सहयोग दूंगा. जहां तक मेरी जोनो संजोग यात्रा का संबंध है, यह 22 मई 23 को बांकुरा में उसी स्थान से फिर से शुरू होगी, जहां मैं आज रुका हूं. इन घटनाओं से विचलित हुए बिना, मैं और अधिक समर्पण, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का प्रयास करूंगा. जो है, उसे सामने रखो.

राजस्‍थान सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में एक और फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, सुबीर कुमार का राज्यपाल के प्रमुख सचिव पद से तबादला निरस्त कर दिया गया है. वहीं आईएएस आलोक गुप्ता का तबादला भी रद्द कर दिया गया है. गुप्ता प्रशासनिक सुधार और जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग में प्रमुख शासन सचिव के पद पर बने रहेंगे. हरजी लाल अटल अब नवगठित जिला नीम का थाना के विशेषाधिकारी (ओएसडी) होंगे. वह पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola