Live Updates

Breaking News Live: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया.

कर्नाटक में गिर सकती है कांग्रेस की सरकार: कुमारस्वामी का दावा

जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक ‘प्रभावशाली मंत्री’ केंद्र द्वारा उनके खिलाफ दर्ज ‘मामलों’ से बचना चाहते हैं, जिसके कारण वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दावा किया कि मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं और वह वर्तमान में भाजपा के नेताओं के साथ ‘‘बातचीत’’ कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में कसारा के पास पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

महाराष्ट्र में कसारा के पास पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. कल्याण स्टेशन रोड ART (दुर्घटना राहत ट्रेन) और इगतपुरी स्टेशन रेल ARTटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को आदेश दिया गया और दुर्घटना स्थल पर ले जाया गया. मध्य रेलवे CPRO ने इस संबंध में सूचना दी है.

अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा

छत्तीसगढ़ में अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा जबकि रमन सिंह स्पीकर बनेंगे.

I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे से होगी. आपको बता दें कि अबतक गठबंधन की तीन बैठक हो चुकी है.

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola