गिरिराज सिंह ने गोडसे को बताया भारत का ‘सपूत’, असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना, देखें वीडियो
असदुद्दीन ओवैसी के गोडसे से संबंधित एक बयान के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर गांधी जी के हत्यारे हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं, वे भारत में ही जन्मे हैं.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को लेकर एक ऐसी बात कह दी है जिसपर बवाल मच सकता है. जी हां…छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर में मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने गोडसे को भारत का ‘सपूत’ बताया और कहा कि वह मुगल शासक बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था क्योंकि वह भारत में पैदा हुआ था. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आगे कहा कि जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहलाने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते.
औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गोडसे से संबंधित एक बयान के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर गांधी जी के हत्यारे हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं, वे भारत में ही जन्मे हैं, औरंगजेब और बाबर की तरह अक्रांता नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है, वह कम से कम भारत माता का सच्चा सपूत नहीं हो सकता.
#WATCH | Chhattisgarh: If Godse is Gandhi's killer, he is also the nation's son. He was born in India, and he was not an invader like Aurangzeb & Babar. Whosoever feels happy to be called the son of Babar, that person can't be the son of Bharat Mata: Union Minister Giriraj Singh pic.twitter.com/7GIS3z7noM
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 9, 2023
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में जनजातियों और गैर-जनजातियों को एक साजिश के तहत धर्मांतरित किया जा रहा है. जब भाजपा राज्य में सत्ता में आएगी तो धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत छत्तीसगढ़ को दिये गये धन के गबन का दावा किया.
Also Read: ‘थोड़ी दूरी बनाकर रहिए…’, पटना में पत्रकारों से बोले गिरिराज सिंह- ऐसा नहीं कि दंगाई आ जाये
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भी मनरेगा फंड की हेराफेरी कर रहा है, उसे जांच का सामना करना पड़ेगा और उन्हें दंडित किया जाएगा, चाहे वह मुख्यमंत्री हों या कोई और…सिंह ने भाजपा के खिलाफ कथित अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी टिप्पणी कांग्रेस सरकार के चरित्र को दर्शाती है और बघेल जी को यह देखना होगा. यहां चर्चा कर दें कि लखमा ने गुरुवार को कांकेर जिले में मीडिया से बात करते हुए कथित तौर पर स्थानीय बोली हल्बी में एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










