Narendra Modi: तमिलनाडु में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर राज्य को दशकों से लूटने का लगाया आरोप

Narendra Modi: तिरुपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भले ही भाजपा तमिलनाडु में सत्ता में नहीं रही है, लेकिन राज्य हमेशा भाजपा के दिल में रहा है.
Narendra Modi:तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर राज्य को दशकों से लूटने का आरोप लगाया.
Narendra Modi: जिन लोगों ने दशकों तक राज्य को लूटा है वे भाजपा की बढ़ती ताकत से डरे हुए हैं
तिरुपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भले ही भाजपा तमिलनाडु में सत्ता में नहीं रही है, लेकिन राज्य हमेशा भाजपा के दिल में रहा है. मेरे सभी तमिल भाई-बहन इस बात को समझते हैं और जानते हैं. जिन लोगों ने दशकों तक राज्य को लूटा है वे भाजपा की बढ़ती ताकत से डरे हुए हैं. वो लोग झूठ बोलकर, जनता को आपस में बांटकर, लोगों को लड़वाकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं.
Narendra Modi: पीएम मोदी ने लोगों का किया अभिनंदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है वहां पर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं…इतना बड़ा विराट सम्मेलन, आप सब इतनी बड़ी तादाद हम सबको आर्शीवाद देने के लिए आए मैं आपका हृदय से अभिनंदन करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जो राजनीति के समीकरण बनाते हैं वे लिख ले कि इस बार देश का भाग्य पक्का करने में तमिलनाडु सबसे आगे होगा.
कुछ लोग एयर कंडीशन कमरों में बैठकर देश को टुकड़ों में देखने की कोशिश करते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जो लोग दिल्ली के एयर कंडीशन कमरों में बैठकर देश को टुकड़ों में देखने की कोशिश करते हैं , देश को टुकड़ों में बांटने की कोशिश करते हैं वो जरा आकर के देखले कि तमिलनाडु हिंदुस्तान का भाग्य बनाने वाला ये राज्य आज आपके आंखों के सामने है. 2024 में आज तमिलनाडु की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि तमिलनाडु देश में विकास की राजनीति का, नई राजनीति का सबसे नया वाइब्रेंट सेंटर बनने जा रहा है. 2024 में तमिलनाडु एक नया इतिहास रचने जा रहा है. जो ऐतिहासिक ‘एन मन एन मक्कल’ पदयात्रा आज पूरी हुई है वो इसका सबसे बड़ा सबूत है. मालूम हो तमिलनाडु पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










