बारिश बनी मुसीबत: मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

मुंबई में घने बादलों और तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. जानिए ऑरेंज अलर्ट का मतलब और शहर में बारिश का हाल.

विज्ञापन

मुंबई में मंगलवार (7 जुलाई) सुबह से घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं. मौसम विभाग (IMD) ने शहर में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर मुंबई में मंगलवार को सभी सरकारी, प्राइवेट एवं नगर निगम संचालित स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे. लगातार हो रही बारिश की वजह से सोमवार (6 जुलाई) को मुंबई और आस-पास के जिलों में जन-जीवन लगभग ठप हो गया. कई सड़कें पानी में डूब गईं, पेड़ उखड़ गए और दीवार व बिलबोर्ड गिरने की कई घटनाएं सामने आईं.

विज्ञापन

ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या होता है?

मौसम विभाग के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम काफी खराब हो सकता है, इसलिए लोगों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है. भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है. बिजली आपूर्ति में भी रुकावट आ सकती है. आईएमडी की चार कलर वाले अलर्ट सिस्टम में ऑरेंज अलर्ट तीसरे नंबर पर होता है. यह येलो अलर्ट से ज्यादा गंभीर, लेकिन रेड अलर्ट से एक स्तर नीचे होता है.

18 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा था 'मिसिंग लिंक' बाईपास

अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' बाईपास पर मुंबई की ओर जाने वाला रास्ता सोमवार रात फिर से खोल दिया गया. भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की वजह से यह रूट 18 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा था. महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने बताया कि भूस्खलन वाली जगह की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद रात 10:10 बजे से गाड़ियों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई.

ये भी पढ़ें: Mumbai Rain Explainer: क्यों हर साल बारिश से जाम हो जाती है आमची Mumbai

सोमवार सुबह करीब चार बजे ‘मिसिंग लिंक’ की सबसे लंबी सुरंग ‘सुरंग दो’ के निकलने वाले रास्ते के पास भूस्खलन के बाद मुंबई जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola