Mumbai Heavy Rain : मुंबई में होगी और भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Mumbai Rain

Mumbai Heavy Rain : मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी है. शहर के लिए 'येलो अलर्ट' मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. वहीं पड़ोसी जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

विज्ञापन

Mumbai Heavy Rain : मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर तथा उपनगरों में कुछ स्थानों पर और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. नगर निकाय अधिकारियों की ओर से यी जानकारी  दी गई है.

मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की संभावना है. मुंबई के कुछ हिस्सों में रातभर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई. हालांकि सुबह तक बारिश की तीव्रता कम हो गई.

समुद्र में 4.27 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं

नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में, दक्षिण मुंबई में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 21 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई. रविवार दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर समुद्र में 4.27 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं, जबकि रात 8 बजकर 55 मिनट पर 1.91 मीटर तक की लहरें उठने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Monsoon Tracker : कब से होगी बिहार, मध्य प्रदेश और यूपी में मानसून की बारिश? आया IMD का अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 2 बजकर 37 मिनट पर 3.55 मीटर तक की लहरें और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर 1.06 मीटर की निम्न स्तर की लहरें उठने का पूर्वानुमान है.

पालघर, ठाणे और रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 जून के लिए पालघर, ठाणे और रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया है. नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, उत्तर कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola