मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हेमा मालिनी पर की विवादित टिप्पणी, दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात
Published by : Rajneesh Anand Updated At : 26 Oct 2023 11:09 AM
दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्र के वायरल वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है और लिखा है- संस्कारी भाजपा के माननीय मंत्री जी का महिलाओं को लेकर वास्तविक ओछापन भी सुनें. वे अपने दल की नेता को भी नहीं बख्शते. दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद राजनीति शुरू हो गई है और नरोत्तम मिश्रा विवादों में आ गए हैं.
चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में वहां के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के एक बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है और वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उनके इस बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तीखा हमला बोला है.

नरोत्तम मिश्रा का जो वीडियो वायरल है उसमें हेमा मालिनी को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. दरअसल में अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया में हुए विकास कार्यों की चर्चा कर रहे हैं और इसी क्रम में वे हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान देते हैं. दतिया विधानसभा क्षेत्र में नरोत्तम मिश्रा की अच्छी पकड़ है. वे यहां से चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.


ज्ञात हो कि 230 विधानसभा क्षेत्र वाले राज्य मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है और वे सभी अपने मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं. तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां सीधा मुकाबला है. अभी बीजेपी यहां सत्ता में है.
Also Read: मुजफ्फरपुरः घर में घुसकर अपराधियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मारी गोली, तीन की स्थिति गंभीरप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










