मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी पर पलटा ट्रक, 2 बच्चों समेत 7 की मौत

Updated:
विज्ञापन

MP Accident : एसयूवी में सवार लोग कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव में आ रहे थे लेकिन तब ही रास्त में उनकी बोलेरो हादसे का शिकार हो गयी. हादसे में 2 बच्चों समेत 7 की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां गुरुवार को एक ट्रक के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (एसयूवी) पर पलटने से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये. हादसे पर सीधी के पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना डोल गांव के पास सीधी-टिकरी मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच हुई. उन्होंने बताया कि ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और फिर उसी पर पलट भी गया जिससे सात लोगों की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा.

विज्ञापन

सीधी के कलेक्टर साकेत मालवीय ने हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सीधी में एक भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गयी. तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया जिस कारण ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसयूवी में सवार लोग कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव में आ रहे थे लेकिन तब ही रास्त में उनकी बोलेरो हादसे का शिकार हो गयी. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola