19 सितंबर से मानसून की होगी वापसी? जानें आज आपके क्षेत्र में मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

बारिश की सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं, जिसके 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से शुरू होने की संभावना है. हालांकि, देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश जारी रहेगी. जानें आपके क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान.

विज्ञापन

सितंबर का आधा महीना बीतने के साथ देश में मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. हालांकि पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

17 सितंबर को कहां होगी बारिश?

IMD के अनुसार 17 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. वहीं, असम और मेघालय में 17 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी 16-17 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है.

ओडिशा में 18 से 20 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है, जबकि झारखंड में 17 सितंबर के आसपास भी बारिश और गरज-चमक का दौर बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें: UPI Payment: क्या दोस्त-परिवार को पैसे भेजने पर भी लगेगा यूपीआई चार्ज ? जानें किन लोगों पर नहीं लागू होते MDR नियम

बंगाल से गुजरात तक बारिश का असर

IMD के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 से 19 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि बनी रह सकती है. वहीं, गुजरात क्षेत्र में 17 से 19 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ में भी 17 सितंबर को बारिश हो सकती है.

महाराष्ट्र में कोंकण-गोवा में 17 सितंबर से छिटपुट बारिश जारी रह सकती है, जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 16 से 22 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

दक्षिण भारत में भी बारिश जारी

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु-पुडुचेरी में 16 से 22 सितंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. केरल में 19 से 22 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है. कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी 16 से 19 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: स्पेश में हथियार तैनात कर रखा है अमेरिका, चीन ने इसे स्पेश में वॉर की तैयारी कहा

19 सितंबर से मानसून की वापसी का क्या मतलब?

IMD ने फिलहाल 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियों की बात कही है. यानी मानसून की वापसी चरणबद्ध तरीके से शुरू हो सकती है. यह पूरे देश से एक साथ मानसून की विदाई नहीं होगी. मौसम विभाग के अनुसार, इसी दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तर अंडमान सागर के आसपास एक मौसम प्रणाली बनने की संभावना भी है, जिसके प्रभाव से 19 सितंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola