हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, 16 जुलाई को कांग्रेस की अहम बैठक, सवालों और मुद्दों पर होगी चर्चा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Jul 2023 6:33 PM
Monsoon Session of Parliament: संसद का मानसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार हो सकता है. इस सत्र में सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए विधेयक ला सकती है. इसके अलावा दिल्ली में सेवा विवाद को लेकर भी सरकार विधेयक पेश कर सकती है. सत्र को लेकर कांग्रेस 16 जुलाई को अहम बैठक कर रही है.
Monsoon Session of Parliament: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है. तिथि तय हो जाने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है. संसद के आगामी मानसून सत्र में विपक्षी कांग्रेस की ओर से उठाए जाने वाले सवालों और मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक हो रही है. यह बैठक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर 16 जुलाई को होगी. इस बैठक में विपक्ष सरकार को घेरने के मुद्दों पर चर्चा करेगी.
20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा. केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी घोषणा की है. वहीं, इस बार का मानसून सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है. मणिपुर हिंसा, यूसीसी समेत कई और मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि विपक्ष लगातार यूजीसी और मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है.
इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी
20 जुलाई से शुरु होने वाले मानसून सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सत्र को लेकर लिखा है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. मानसून सत्र कुल 23 दिन तक चलेगा. जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी. अपने ट्विटर पर केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपील की है सत्र को सफलतापूर्वक चलाने में सभी पार्टियां पूरा योगदान देंगी. बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह अंतिम मानसून सत्र होगा.
मानसून सत्र में जोरदार हंगामे के आसार
संसद का मानसून सत्र इस बार काफी अहम होगा. इस बार संसद का मानसून सत्र संसद के नये भवन में होगा. इस सत्र में सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए विधेयक ला सकती है. हालांकि समान नागरिक संहिता विधेयक को लेकर सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं. इसके अलावा दिल्ली में सेवा विवाद को लेकर जो सरकार विधेयक पेश कर सकती है. इसपर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










