Monsoon Alert: कई राज्यों में मानसून की दस्तक, हिमाचल में आफत की बरसात, दिल्ली से लेकर झारखंड तक झमाझम बारिश
Monsoon Alert: मौसम विभाग के मुताबिक देश के करीब 22 राज्यों में आने वाले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, समेत कई और राज्यों में मानसून की दस्तक होने वाली है.
Monsoon Alert: देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है. गर्मी से बेहाल कई राज्य में बारिश की फुहार ने लोगों को राहत दी है. हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली ही फुहार ने जमकर कहर बरपाया है. प्रदेश के कई इलाके बारिश से पानी-पानी हो गये हैं. कुल्लू में शनिवार को आई बारिश के कारण करीब 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल में बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है. मानसून के प्रदेश में आते ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. राज्य में भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन, सड़क बाधित होने, वाहनों के क्षति पहुंचने और पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई.
#WATCH | Around 8 vehicles were damaged due to heavy rain in Himachal Pradesh's Kullu last night.
More details are awaited. pic.twitter.com/xbqApPTVhm
— ANI (@ANI) June 25, 2023
दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश
दिल्ली में भी मौसम ने करवट ले ली है. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. भारी बारिश से दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले सप्ताह तक प्री-मानसून की बारिश पहुंचने की संभावना है. विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. हल्की से तेज बारिश हो सकती है. जिससे अब तेज गर्मी का अहसास नहीं होगा.
मुंबई में येलो अलर्ट
मानसून की एंट्री से पहले महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है. मुंबई में शनिवार से ही तेज बारिश हो रही है, जो आज यानी रविवार को भी जारी है. मुंबई में रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण मुंबई में कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. अंधेरी, मलाड, दहिसर सबवे में पानी भरने से यातायात भी बाधित हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी करता है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन के भीतर मानसून के दिल्ली और मुंबई दोनों में एक ही समय पर पहुंच जाएगा.
Maharashtra | India Meteorological Department (IMD) issues an Orange alert for Raigad and Ratnagiri and a Yellow alert for Palghar, Mumbai, Thane, and Sindhudurg. pic.twitter.com/NlI2cUlf5b
— ANI (@ANI) June 25, 2023
अगले हफ्ते राजस्थान पहुंच सकता है मानसून
दक्षिण पश्चिमी मानसून के अगले हफ्ते राजस्थान पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून की दस्तक के साथ राजस्थान के इलाकों में जोरदार बारिश होगी. वहीं, मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख व हरियाणा के कुछ भागों में पहुंच गया है तथा आगामी दिनों में इसके सक्रिय रहने और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. विभाग के मुताबिक इससे 25 से 26 जून को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है.
झारखंड में झमाझम बारिश
झारखंड में अभी मानसून नहीं पहुंचा है. हालांकि राजधानी रांची समेत कई जिलों में अभी से ही बारिश शूरु हो गई है. रविवार को रांची समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हुई. भारी बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार सुबह से ही रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. वहीं, बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










