Mohali MMS Video: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 'डर्टी पिक्चर', 10 प्वाइंट में एमएमएस वीडियो मामले को समझें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Sep 2022 8:37 PM
Mohali MMS Video वीडियो लीक होने के मामले को लेकर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी छात्र वीसी से मिलने की बात पर अड़े हैं, जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से कमेटी बनाने के लिए कहा है.
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University) में आपत्तिजनक वीडियो (objectional videos) सोशल मीडिया में वायरल होने की खबर सामने आने के बाद बवाल शुरू हो गया है. छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कई छात्राओं का एमएमएस वीडियो लीक किया गया है. इस मामले को लेकर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि इस मामले में पुलिस ने अबतक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक छात्रा और दूसरा शिमला का रहने वाला उसका बॉयफ्रेंड. आइये 10 प्वाइंट में समझें इस पूरे मामले को.
1. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कई छात्रों का एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला सबसे पहले प्रकाश में आया.
2. वीडियो लीक होने के मामले को लेकर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी छात्र वीसी से मिलने की बात पर अड़े हैं, जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से कमेटी बनाने के लिए कहा है.
3. छात्रों के कथित एमएमएस लीक मामले में पुलिस ने अबतक दो को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को शेयर करने वाली छात्रा को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. अब उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया है.
4. बताया जा रहा है गिरफ्तार छात्रा अपना वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई छात्रा ने अपना ही वीडियो शिमला के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी. उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक छात्रा को हिरासत में लिया गया है.
5. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई छात्राओं का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर साझा करने की खबरों का खंडन किया है. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के निदेशक, छात्र कल्याण डॉ अरविंदर सिंह कंग ने कहा, हमारे द्वारा प्राथमिक स्तर पर की गई जांच में अन्य छात्राओं का वीडियो बनाने का मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा, पारदर्शी जांच के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों ने पुलिस के समक्ष प्राथमिकी दर्ज कराई है.
6. कुछ छात्राओं द्वारा आत्महत्या की कोशिश और 60 छात्राओं के एमएमएस की अफवाह को भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गलत बताया है.
7. एमएमएस लीक मामले में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने दो दिनों की छुट्टी की घोषणा कर दी है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी लेटर में साफ लिखा गया है कि 19 और 20 सितंबर को कोई शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे. हालांकि सभी कर्मियों को रोजाना की तरह अपने-अपने विभाग और कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहने के लिए आदेश दिया गया है.
8. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले की जांच का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. हमारी बेटियां हमारा सम्मान हैं. मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मान ने लोगों से अफवाहों पर गौर नहीं करने की अपील की.
9. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को सख्त सजा मिलेगी.
10. वीडियो लीक मामले की जांच एसआईटी से कराने का आदेश दे दिया गया है. छात्र-छात्राओं की मांग पर मोहाली किे डीसी ने अमित तलवार ने कहा कि इस मामले की जांच अब एसआईटी से करायी जाएगी. एसआईटी की टीम में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










