पीएम मोदी ने ‘हैडलाइन मैनेजमेंट’ के लिए मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा दिलवाया, कांग्रेस की आई पहली प्रतिक्रिया

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: FILE IMAGE** Mumbai: In this Tuesday, April 12, 2016 file photo, then Congress Vice President Rahul Gandhi with Milind Deora in Mumbai. Congress leader and former Union minister Milind Deora on Sunday said he had resigned from the primary membership of the party. (PTI Photo) (PTI01_14_2024_000006B)

मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा उन अटकलों के बीच आया है कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे. हालांकि, देवड़ा ने शनिवार को इन अटकलों को 'अफवाह' कहकर खारिज कर दिया था.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. इस खबर के सामने आने के बाद बीजेपी नेता और उसके आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए… न्याय यात्रा बाद में…यह बात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखी. मिलिंद देवड़ा के पोस्ट को कोट करते हुए कांग्रेस पर मालवीय ने तंज कसा. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज से शुरू हो रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में ये यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हो रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक यात्रा है.

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री ने ‘हैडलाइन मैनेजमेंट’ के लिए मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा आज के लिए तय किया, लेकिन इसका कांग्रेस संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह बात कही है. उन्होंने कहा कि एक मिलिंद जाता है, लेकिन ”लाखों मिलिंद” पार्टी में हैं जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हैं.

मिलिंद देवरा ने क्या कहा

दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ…मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है.. मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं..

Also Read: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज से, जानें कितने दिन बिहार-झारखंड में रहेंगे कांग्रेस नेता

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. हालांकि देवरा इस खबर को खारिज कर दिया है. देवड़ा को कुछ दिन पहले ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. देवरा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के दावे को लेकर नाराज चल रहे थे.

Also Read: मिलिंद देवड़ा के 55 साल पुराना रिश्ता तोड़ने से कांग्रेस को होगा ज्यादा नुकसान! जानें ऐसा क्यों

अरविंद सावंत से हारे थे देवड़ा

गौर हो कि अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में देवड़ा को पराजित किया था. सावंत अब ठाकरे गुट में शामिल हैं. देवड़ा कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भी रह चुके हैं. वह पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola