पाकिस्तानी लोगों को भारत से वापस भेजने के फैसले के बीच महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- 'कई वर्षों से यहां रह रहे…'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Apr 2025 9:20 PM

विज्ञापन
Mehbooba Mufti

Mehbooba Mufti on Pakistani citizens: जम्मू-कश्मीर की विपक्षी नेता महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से अपने फैसले पर फिर से विचार करने की गुहार लगाई है. महबूबा ने कहा कि सरकार उन लोगों के भारत से निकालने पर फिर से विचार करें जिन्होंने भारतीयों से शादी की है और 30-40 साल ये यहां रहे रहे हैं.

विज्ञापन

Mehbooba Mufti on Pakistani citizens: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तानियों को वापस भेजने के फैसले पर बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार को सरकार से वैसे  पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के फैसले पर पुनर्विचार करने की गुजारिश की है, जिन्होंने भारतीयों से शादी की है और कई वर्षों से यहां रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके बारे में एक बार विचार करें. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए एक सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है.

मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट कर कही यह बात

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा “हाल ही में भारत से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के सरकारी निर्देश ने गंभीर मानवीय चिंताएं पैदा की हैं, खास तौर पर जम्मू कश्मीर में. इससे प्रभावित होने वाली कई महिलाएं हैं, जो 30 से 40 साल पहले भारत आई थीं, भारतीय नागरिकों से शादी की, परिवार बसाया और लंबे समय से हमारे समाज का हिस्सा रही हैं.” उन्होंने कहा कि दशकों से भारत में शांतिपूर्वक रह रहे लोगों को निर्वासित करना अमानवीय होगा और इससे उनके परिवारों पर गहरा भावनात्मक संकट आएगा.

भारत सरकार से किया आग्रह

महबूबा मुफ्ती ने कहा “हम सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह करते हैं.” पूर्व आतंकवादियों से विवाहित कई पाकिस्तानी महिलाएं 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नीति के तहत कश्मीर आ गईं. इस नीति के तहत उन आतंकवादियों का पुनर्वास संभव हुआ, जो हथियार प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर गए थे, लेकिन हिंसा का त्याग कर घाटी में वापस लौटना चाहते थे.

बीजेपी नेता ने की महबूबा के बयान की निंदा

इधर, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर बीजेपी नेता गौरव गुप्ता ने कहा “पूर्व मुख्यमंत्री ने आज फिर जो बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, उन सभी को किसी न किसी तरह से सहानुभूति दिखाने की जरूरत है, यह आज उनके दोहरे चरित्र को स्पष्ट रूप से दर्शाता है. आज जहां देश शोक में है. इस तरह के बयान देने पर महबूबा मुफ्ती को शर्म आनी चाहिए. ऐसे बयान सुनने के बाद कहीं न कहीं आज हम सभी आहत हैं. आज जब सुरक्षाबलों के साथ खड़े होने का समय आ गया है, पूरे देश के साथ खड़े होने का समय आ गया है, तो उनकी तरफ से इस तरह का बेतुका बयान हम सभी को पूरी तरह से अस्वीकार्य है और मैं इसकी निंदा करता हूं.’

भारत सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि निलंबित करने के साथ-साथ पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाओं को रद्द कर दिया है. आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola