ePaper

मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में दर्ज की कई उपलब्धियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 30 Dec 2024 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

Manmohan Singh Achievement: मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में अनगिनत उपलब्धियां हासिल की और देश में बड़े आर्थिक जानकार के तौर पर नाम भी बनाया. आज आपको उनके जीवन के शुरुआत से हासिल सारी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Manmohan Singh Achievement: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने अपने पूरे जीवन काल में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की. कई का नाता देश से जुड़ा था तो कइयों में उनका निजी जीवन के कुछ उपलब्धियां भी शामिल हैं. मनमोहन सिंह ने राजनीति में आने से पहले ही पद्म विभूषण पुरस्कार प चुके थे. मनमोहन सिंह की गिनती देश में बड़े आर्थिक मामलों के जानकार के तौर पर होती है. मनमोहन सिंह ने मैट्रिक की परीक्षा 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से पूरा किया और फिर आगे की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए. मनमोहन सिंह को 1987 में जिनेवा के दक्षिण आयोग के महासचिव के तौर पर नियुक्त किया गया.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपलब्धियां

  • 1957 से 1965- चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में सबसे पहले अध्यापक बने।
  • 1969 से 1971- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोफेसर रहे।
  • 1976- दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मानद प्रोफेसर बने।
  • 1982 से 1985- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे।
  • 1985 से 1987- योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
  • 1990 से 1991- प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे।
  • 1991- नरसिंहराव सरकार में वित्त मंत्री बने।
  • 1991- पहली बार असम से राज्यसभा के सदस्य बने।
  • 1996- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मानद प्रोफेसर बने।
  • 1999- दक्षिण दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।
  • 2001- तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बने और सदन में कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता बने।
  • 2004 से 2014- 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
  • 2019-2024 छठी बार राज्यसभा के सदस्य रहे।

यह भी पढ़ें.. Manmohan Singh Funeral: कब होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार? जानें क्या है प्रोटोकॉल 

यह भी पढ़ें.. मनमोहन सिंह का दिल्ली से रहा है पुराना नाता, इस सीट से लड़ चुके हैं चुनाव

यह भी पढ़ें.. जब 2008 में कुसहा की त्रासदी देख हिल गये थे मनमोहन सिंह, 1995 में पहली बार आए थे पटना

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola