ePaper

मनमोहन सिंह का दिल्ली से रहा है पुराना नाता, इस सीट से लड़ चुके हैं चुनाव

Updated at : 27 Dec 2024 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
Dr Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह.

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के देहांत के बाद से ही उनके राजनीतिक सफर की खूब चर्चा हो रही है. बहुत कम लोगो को पता होगा की मनमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में एकमात्र बार लोकसभा का चुनाव लड़ा वो भी साउथ दिल्ली सीट से.

विज्ञापन

Manmohan Singh: देश के पूर्व दिगवंत प्रधानमंत्री मनमोहन के कई किस्से आज चर्चा में हैं. वो दस सालों तक देश के प्रधामंत्री रहे थे और इस दौरान उन्होंने एक भी बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था. मनमोहन सिंह इस दौरान राज्यसभा के सदस्य रहे और तक़रीबन 33 साल तक इस सदन में अपनी उपस्थिति बनाई रखी. लेकिन क्या आपको पता है अपने राजनीतिक जीवन में मनमोहन सिंह ने एक बार लोकसभा चुनाव भी लड़ा था वो भी दिल्ली से, आइए आज आपको इसके बार में विस्तार से बताते हैं.

साउथ दिल्ली से चुनाव लड़े थे मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने राजनीतिक जीवन में मात्र एक बार ही लोकसभा का चुनाव लड़े थे. साल 1999 में मनमोहन सिंह साउथ दिल्ली से चुनावी मैदान में थे जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरान उनका सामना बीजेपी के वीके मल्होत्रा से हुआ था. इस सीट पर मुस्लिम और सिखों की आबादी सबसे अधिक थी.

यह भी पढ़े.. Manmohan Singh Funeral: कब होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार? जानें क्या है प्रोटोकॉल

33 साल तक रहे राज्यसभा के सदस्य(Manmohan Singh)

मनमोहन सिंह राजनीति ने लंबे समय तक सक्रिय रहे. इस दौरान वो लगभग 33 साल तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे. इस दौरान वो पी वी नरसिंम्भा राव के सरकार में वित्त मंत्री का पदभार भी संभाला था. साल 1999 में के चुनाव में वो चुनाव लड़ना चाहते थे और पार्टी ने चुनाव के लिए क़रीब 20 लाख का फंड दिया था लेकिन वो इसे लेना नहीं चाहते थे. बाद में उन्हें बताया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता खर्च नहीं होने से नाराज़ हैं. इसके बाद उन्होंने पार्टी फंड लिया हालांकि बाद में बचे हुए 7 लाख रुपए मनमोहन सिंह ने पार्टी को लौटा भी दिया. इस बात ने मनमोहन सिंह की सादगी भरी राजनीतिक सफ़र को दर्शाया है.

यह भी पढ़े.. Manmohan Singh Video: जब मनमोहन सिंह ने कहा था, ‘हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी’, देखें पूर्व पीएम का आखिरी भाषण

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola