6 नागाओं की हत्या पर डिप्टी CM लोसी डिखो सख्त, बोले- KNF-P के हत्यारों को बख्शेंगे नहीं, NIA करेगी जांच
मणिपुर के डिप्टी CM लोसी डिखो, PHOTO X
Manipur:मणिपुर के इंफाल में हाल में ही हुए 6 नागा नागरिकों की हत्या को लेकर डिप्टी सीएम लोसी डिखो ने आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया की इस मामले की जांच एनआईए एजेंसी द्वारा की जाएगी. के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले की जांच NIA (National Investigation Agency) को सौंप दी गई है.
Manipur: मणिपुर के इंफाल में हुई हिंसा में कुकियों द्वारा 6 नागा नागरिकों की लाश भेजने को लेकर डिप्टी CM लोसी डिखो ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि NIA (National Investigation Agency) द्वारा मामले की जांच की जाएगी.
नागा और कुकी समुदाय विवाद का क्या है पूरा मामला
जेटीसी (जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल) के कन्वीनर मेराचाओ ने 13 जून को बताया कि 6 नागा नागरिकों की मौत को लेकर नागाओं ने कुकी समुदाय के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने बताया कि 13 मई को कुकी और नागा समुदाय के बीच हिंसा हुई थी, इसके बाद कुकी समुदाय के लोगों ने नागा समुदाय के लोगों को बंधक बना लिया. इस घटना से नाराज होकर नागाओं ने भी कुकी समुदाय के लोगों को बंधक बना लिया और दोनों समुदायों के बीच बातचीत के बाद 14-14 बंधकों (नागा और कुकी) की अदला-बदली की गई. लेकिन इसके बाद भी कुकियों के पास 6 नागा बंधक थे. जब नागाओं ने कुकियों से बाकी बंधकों की अदला-बदली करने के लिए बात की, तो कुकियों ने कहा कि उनके पास कोई नागा बंधक नहीं है और कुकियों ने उन 6 लोगों को लापता बता दिया, लेकिन समझौते के थोड़ी देर बाद कुकियों ने 6 नागाओं की लाश भेजी. इस घटना से नाराज होकर नागा समुदाय ने सरकार से न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
NIA करेगी मामले की जांच
मणिपुर के डिप्टी सीएम लोसी डिखो ने बताया कि कुकियों द्वारा 6 नागा नागरिकों को मारकर लाश भेजा बहुत दुखद और निंदनीय है. उन्होंने कहा कि मैंने KNF-P (कुकी नेशनल फ्रंट – प्रेसिडेंशियल गुट ) के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल 6 नागा नागरिकों की मौत के मामले की जांच करने जिम्मेदारी NIA (National Investigation Agency) को सौंपी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










