मणिपुर वीडियो मामले पर देशभर में उबाल, सोशल मीडिया पर उठी आरोपियों को फांसी देने की मांग

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी की पहचान हेरादास के रूप में हुई है. जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सिंह, जीवन एलंगबाम, तोंवा सिंह और यूमलेमबाम मेतेई शामिल हैं.
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. सड़क से लेकर संसद तक इस घटना की निंदा की जा रही है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग हो रही है. सोशल मीडिया में भी लगातार लोग महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #मणिपुर_हैवानों_को_फांसी_दो
सोशल मीडिया ट्विटर पर मणिपुर को लेकर लगातार यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ट्विटर पर लगातार #मणिपुर_हैवानों_को_फांसी_दो ट्रेंड कर रहा है. इस हैसटैग के साथ लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर मणिपुर और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से भी सवाल पूछा जा रहा है.
क्या है मामला
4 मई को करीब एक हजार लोगों की हथियारबंद भीड़ ने कांगपोकपी जिले के एक गांव पर हमला किया और मकानों में लूटपाट की थी. भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया था. यही नहीं कुछ लोगों की हत्या की और दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया. महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो दो महीने के बाद सामने आया. जिसके बाद पूरा देश आक्रोशित हो गया.
अबतक 6 की गिरफ्तारी
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी की पहचान हेरादास के रूप में हुई है. जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सिंह, जीवन एलंगबाम, तोंवा सिंह और यूमलेमबाम मेतेई शामिल हैं. पुलिस ने पहले जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उसे 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
मणिपुर हिंसा को लेकर दिल्ली, झारखंड और गोवा में विरोध प्रदर्शन
मणिपुर में हिंसा रोकने और शांति बहाल करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को दिल्ली, झारखंड और गोवा में प्रदर्शन किया. दिल्ली में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और क्रांतिकारी युवा संगठन के नेतृत्व में कार्यकर्ता तख्तियां और बैनर लेकर जंतर-मंतर पर एकत्र हुए. इन तख्तियों और बैनरों पर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस्तीफा दो और मणिपुर में हिंसा समाप्त करो जैसे संदेश लिखे थे. क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने एक बयान में कहा, केवाईएस इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से तुरंत इस्तीफा देने की मांग करता है. वहीं इस मामले पर झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने विरोध मार्च निकाला. लगभग 10 अलग-अलग आदिवासी संगठनों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला, जहां प्रतिभागियों ने कथित तौर पर हिंसा को रोकने में विफल रहने के लिए केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इस बीच, मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को गोवा में एक महिला ने अपना सिर मुंडवा लिया.
सोमवार को मणिपुर मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा विपक्ष
इधर मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर बहस कराने को लेकर संसद में गतिरोध के बीच विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों सदनों में इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान के लिए दबाव बनाने के वास्ते सोमवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध-प्रदर्शन की योजना बनाई है. सूत्रों के अनुसार विभिन्न विपक्षी दलों के नेता, जिन्होंने अब ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में मिलेंगे और संसद में अपनी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. सोमवार (24 जुलाई) को सुबह 10 बजे बैठक के बाद नेता दोनों सदनों में प्रवेश करने से पहले गांधी प्रतिमा के पास विरोध-प्रदर्शन करेंगे.
मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा
सरकार केंद्रीय गृह मंत्री के जवाब के साथ मणिपुर मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा कराने पर सहमत हो गई है, लेकिन विपक्ष पहले प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा है और खासकर मणिपुर के एक गांव में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद विपक्ष इस मांग पर अड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










