Manipur Blast : फैशन शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के पहुंचने के पहले हुआ जोरदार धमाका

Updated at : 04 Feb 2023 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
Manipur Blast : फैशन शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के पहुंचने के पहले हुआ जोरदार धमाका

Manipur Blast : फैशन शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी शामिल होने वाली थीं. इससे पहले मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में धमाका किया गया है.

विज्ञापन

Manipur Blast : मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह करीब छह बजे एक फैशन शो स्थल पर धमाका हुआ, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जिले के एसपी ने इस धमाके के संबंध में जानकारी दी है कि इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हमें शक है कि यह चाइनीज ग्रेनेड जैसा उपकरण हो सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फैशन शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी शामिल होने वाली थीं. खबरों की मानें तो इंफाल पूर्व जिले के हप्ता कांगजीबंग में आज सुबह करीब छह बजे एक फैशन शो वैन्यू पर धमाका हुआ. धमाके के लिए विस्फोटक उपरकरण का इस्तेमाल किया गया है. यह शो रविवार यानी 5 फरवरी को आयोजित किया जाना था.

Also Read: मणिपुर में बीजेपी ने किया उग्रवाद का सफाया, बोले अमित शाह- प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश

यदि आपको याद हो तो इससे पहले मणिपुर के उखरूल जिले में 25 जनवरी को ब्लास्ट किया गया था. गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले शाम करीब साढ़े पांच बजे गांधी सर्कल में आईईडी के जरिए ब्लास्ट किया गया था.

फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजेइबंग इलाके में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह विस्फोट शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ. उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया या ग्रेनेड का. फिलहाल किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola