'योगी और अमित शाह के साथ थीं ममता बनर्जी', G-20 डिनर में बंगाल सीएम के शामिल होने पर भड़के अधीर रंजन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Sep 2023 9:29 AM

विज्ञापन

Mumbai: West Bengal Chief Minister and TMC supremo Mamata Banerjee arrives for the meeting of Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA), in Mumbai, Friday, Sept. 1, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI09_01_2023_000064A)

G20 Summit: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गई थीं, जबकि अगले दिन डिनर का आयोजन किया गया था. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर सवाल खड़े किये हैं जिसका जवाब टीएमसी की ओर से दिया गया है. जानें पूरा मामला

विज्ञापन

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन रविवार को पीएम मोदी ने समूह की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति इनासियो लूला डी सिल्वा को सौंप दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने सम्मेलन के समापन का एलान कर दिया. जी-20 शिखर सम्मेलन के समाप्त होने के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान आया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया और पूछा कि क्या इससे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उनका रुख कमजोर नहीं होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि क्या टीएमसी सुप्रीमो के कार्यक्रम में भाग लेने का “कोई अन्य कारण” था.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर टीएमसी की प्रतिक्रिया सामने आई है. टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अस्तित्व में आने के लिये प्रमुख सूत्रधारों में से एक हैं और कांग्रेस नेता को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पालन किए जाने वाले कुछ प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें व्याख्यान देने की जरूरत नहीं है.

शाह और सीएम योगी के साथ थीं ममता बनर्जी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब कई गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने डिनर में शामिल होने से परहेज किया तो वहीं दीदी (ममता बनर्जी) एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गईं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद थीं. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य है कि किस बात ने उन्हें इन नेताओं के साथ डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया.

Also Read: G20 Summit: मीडिया केंद्र में दिखा एक पृथ्वी, एक परिवार का भाव

कांग्रेस पर टीएमसी का पलटवार

आपको बता दें कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गई थीं, जबकि अगले दिन डिनर का आयोजन किया गया था. कांग्रेस नेता चौधरी ने पूछा, क्या उनके इस अवसर पर शामिल होने के पीछे कोई और कारण है? उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा कि हर कोई जानता है कि ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सूत्रधारों में से एक हैं और कोई भी उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता है. सेन ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथ लिया और कहा कि चौधरी यह तय नहीं करेंगे कि राज्य की मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के तहत जी20 के अवसर पर डिनर में शामिल होने के लिए कब जाएंगी.

शरद पवार ने मोदी सरकार पर किया हमला

इधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने मोदी सरकार पर हमला किया है. जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को चांदी के विशेष बर्तनों और सोने की परत वाले बर्तनों में भोजन परोसे जाने को लेकर पवार ने सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भारत में पहले दो बार हुए थे, एक बार जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और वैश्विक नेता भाग लेने भारत आए थे. लेकिन, मैंने (प्रतिनिधियों के लिए) चांदी के बर्तनों और सोने की परत चढ़े बर्तनों के इस्तेमाल के बारे में कभी नहीं सुना.

Also Read: G20 Summit: ‘जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो ऐसा नहीं हुआ था’, शरद पवार ने मोदी सरकार पर किया हमला

पीएम ने नीतीश व हेमंत सोरेन को बाइडेन से मिलवाया

जी-20 सम्मेलन के डिनर में भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को डिनर का आयोजन किया था, जिसमें जी-20 के नेता, भारत के पक्ष और विपक्ष के नेता शामिल हुए. डिनर के दौरान पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करवायी. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola