Maharashtra Oath Ceremony: मुख्यमंत्री तय नहीं, महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण का डेट हो गया फाइनल, जानें शेड्यूल, देखें Video
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Nov 2024 8:13 PM
Maharashtra New CM/ Eknath Shinde vs Devendra Fadnavis
Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आए एक सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अबतक मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है. सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच शपथ ग्रहण का डेट फाइनल हो गया है.
Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र में नयी सरकार के शपथ ग्रहण का डेट फाइनल हो आ चुका है. हालांकि अबतक राज्य के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे? यह तय नहीं हो पाया है. महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुंबई के आजाद मैदान में होगा. उन्होंने बताया, नयी सरकार 5 दिसंबर को शाम 5 बजे शपथ लेगी. बावनकुले ने कहा, महाराष्ट्र की जनता जिस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का इंतजार कर रही है, इंतजार की घड़ी समाप्त हो चुकी है.
बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में भले ही अबतक मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह तय हो गया है कि राज्य का अगला सीएम बीजेपी का होगा. इससे पहले एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहे थे. लेकिन दिल्ली जाने से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि सरकार गठन में उनकी ओर से कोई अड़चन नहीं है. शिंदे ने कहा था कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो फैसला करेंगे, उन्हें मान्य होगा. उन्होंने उसी दिन घोषणा कर दिया था कि राज्य में बीजेपी की अगुआई में ही सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भी बीजेपी का ही होगा.
महायुति भाजपा के सीएम के साथ सरकार बनाएगी : अजित पवार
सरकार गठन पर कार्यवाहक डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, महायुति नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि महायुति बीजेपी के सीएम के साथ सरकार बनाएगी. शिवसेना और एनसीपी के डिप्टी सीएम होंगे. यह पहली बार नहीं है जब देरी हुई है. अगर आपको याद हो, तो 1999 में सरकार गठन में एक महीने का समय लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










