Maharashtra-Karnataka Border Row: महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पेश, जानिए क्यों जूझ रहे हैं दो राज्य

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Dec 2022 1:28 PM

विज्ञापन

Argentina's Lionel Messi kisses the World Cup trophy as he holds the the Golden Ball award for best player of the tournament, after the World Cup final soccer match between Argentina and France at the Lusail Stadium in Lusail, Qatar, Sunday, Dec.18, 2022. AP/PTI(AP12_19_2022_000004B)

कर्नाटक से जारी सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आज सदन में एक प्रस्ताव पेश किया. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने उम्मीद जताई है कि प्रस्ताव सदन में बहुमत से पारित हो जाएगा. बता दें, विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में एक प्रस्ताव की मांग की थी.

विज्ञापन

महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य में जारी सीमा विवाद के बीच आज महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया. इससे पहले सीमा विवाद को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने शिवसेना उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए कहा है कि कल बोलने वालों ने सीएम के रूप में 2.5 साल तक कुछ नहीं किया, हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद सीमा विवाद शुरू नहीं हुआ.

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वह कर्नाटक के विवादित सीमा क्षेत्र में रहने वालों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए आज यानी मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा. शिंदे ने कहा कि हमें दूसरों से कोई सीख लेने की जरूरत नहीं है. हम सीमा क्षेत्र में रहने वालों के साथ मजबूती से खड़े हैं.

विपक्षी दलों ने की थी सदन में प्रस्ताव की मांग: महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में एक प्रस्ताव की मांग की थी. जिलपर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि सीमा विवाद पर एक या दो दिन में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा. फडनवीस ने कहा था कि हम कर्नाटक में मराठी भाषी आबादी के न्याय के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे.

कर्नाटक सरकार ने पास किया प्रस्ताव: गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार सीमा विवाद को लेकर एक प्रस्ताव पहले ही सदन में पास कर चुकी है. प्रदेश के सीएम बसवराज बोम्मई ने सीमा विवाद पर एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था. बता दें, कर्नाटक और महाराष्ट्र दोनों बीजेपी शासित प्रदेश हैं, लेकिन दोनों राज्य सीमा विवाद को लेकर उलझे हुए हैं.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: फार्मा कंपनी में आग मामला: मृतक मजदूरों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा, घटना की जांच के आदेश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola