Maharashtra Election Results: चुनावी नतीजों से पहले MVA की बड़ी बैठक, इन नेताओं ने की शिरकत

sanjay
Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गुरुवार को महा विकास अघाड़ी (MVA ) नेताओं ने बड़ी बैठक की.
Maharashtra Election Results: महा विकास अघाड़ी (MVA ) की बैठक में शिवसेना-यूबीटी के संजय राउत और अनिल देसाई, एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट समेत एमवीए नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया.
Maharashtra Election Results: 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान कराया गया. जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किए गए. वोटिंग समाप्त होने के बाद सभी को 23 नवंबर का इंतजार है. शनिवार को मतों की गिनती होगी.
एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत का अनुमान
विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए. जिसमें चुनावी सर्वेक्षण करने वाली दो प्रमुख एजेंसी एक्सिस माई इंडिया और ‘टुडेज चाणक्य’ ने महाराष्ट्र में ‘महायुति’ को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना जताई है. ‘टुडेज चाणक्य’ का अनुमान है कि महायुति 175 सीट हासिल करके अपनी सत्ता बरकरार रखेगी, जबकि एमवीए को 100 सीट से ही संतोष करना होगा. ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि महायुति को 178 से 200 सीटें मिल सकती हैं, वहीं एमवीए को सिर्फ 82 से 102 सीट ही मिलने की संभावना है. इस एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि महायुति की प्रमुख घटक भाजपा अकेले 100 सीट का आंकड़ा पार सकती है.
महाराष्ट्र में महायुति और एमवीए के बीच मुकाबला
महाराष्ट्र में दो गठबंधन के बीच सीधी भिड़ंत है. बीजेपी, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की महायुति का मुकाबला शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी से है. महायुति गठबंधन में शामिल बीजेपी 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 59 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. विपक्षी गठबंधन एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं.
Also Read: Maharashtra News: कैदी को पैरोल देने से किया इनकार, कोर्ट ने जेलर पर ठोका 25000 रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र में इन पार्टियों ने भी दिखाया दम
महाराष्ट्र चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटे दलों ने भी अपना दम दिखाया है. राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










