Maharashtra : पिक्चर अभी बाकी है! एकनाथ शिंदे फिर दे सकते हैं टेंशन
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Dec 2024 8:13 AM
Devendra Fadnavis to take oath as Maharashtra CM
Maharashtra : महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम के बाद अब सूबे में सरकार बनने जा रही है. देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के सीएम होंगे. बुधवार को एकनाथ शिंदे के बयान के बाद अटकलों का बाजार गरम है.
Maharashtra : महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आ गए. इसके बाद महायुति गठबंधन के तीनों दलों के प्रमुख खुशी से झूम उठे, जो 20 नवंबर के मतदान के बाद टेंशन में थे. इसके बाद सीएम पद को लेकर इनके बीच खींचतान शुरू हुई जो 4 दिसंबर को खत्म हुई. यानी महायुति की जीत के 10 दिन से अधिक समय के बाद आखिरकार सस्पेंस से पर्दा उठा. गुरुवार को शाम 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह तय है कि उनके साथ अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे, लेकिन एकनाथ शिंदे के बयान के बाद अभी भी अटकलों का बाजार गरम है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सवाल किया गया कि क्या एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? इसपर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, “शाम तक इंतजार करें”. लेकिन शिंदे को बीच में ही रोकते हुए पवार ने कहा, “ मैं शपथ लूंगा, मैं इंतजार नहीं करूंगा”. इस पर खूब ठहाके लगे. इस बीच पवार को जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, “दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है”.
महाराष्ट्र में 43 सदस्यों का हो सकता है मंत्रिमंडल
महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच बातचीत अभी भी जारी रहने के संकेत देते हुए कहा जा रहा है कि फिलहाल कोई अन्य नेता शपथ नहीं लेगा. महाराष्ट्र में 43 सदस्यों का मंत्रिमंडल हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जिन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी को 132 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की, वे शपथ ग्रहण समारोह में नजर आएंगे. कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे शिंदे, फडणवीस और पवार ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की. इन्होंने अपने विधायकों के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
Read Also : Maharashtra: ‘अजित दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का है अनुभव’, शिंदे की इस बात पर खूब लगे ठहाके, देखें Video
देवेंद्र फडणवीस ने मनाया शिंदे को
देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम को सीएम बनने की अपनी राह में आने वाली आखिरी बाधाओं को दूर किया. उन्होंने शिंदे से मुलाकात की. बुधवार को दोनों नेता राजभवन के सामने मीडिया से कहा कि वे एकजुट हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शिंदे भले ही पद पर बने रहने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन वह उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने के विचार पर सहमत हो गए हैं. राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिंदे ने सीएम के तौर पर फडणवीस को अपनी पार्टी का समर्थन देने का वादा किया. उन्होंने कहा, ”ठीक ढाई साल पहले इसी जगह पर फडणवीस ने सीएम पद के लिए मेरे नाम की घोषणा की थी. फडणवीस पहले भी महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं, इसलिए ऐसा करना उनकी उदारता थी. आज मैं सीएम पद के लिए उनके नाम का समर्थन और प्रस्ताव करने में खुश हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










