Haryana Elections 2024: एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में, महिलाओं के खाते में हर महीने 2000, राहुल गांधी का वादा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Sep 2024 1:19 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi in Haryana

Haryana Elections 2024: हरियाणा में बीजेपी को हराने के लिए पूरा जोर लगा रही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं. उनके साथ प्रियंका गांधी भी नजर आ रहीं हैं. ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ के दौरान ये नेता कई जिलों का दौरा करेंगे.

विज्ञापन

Haryana Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है. इस क्रम में अंबाला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि महिला शक्ति योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2000 रुपये जमा किए जाएंगे. एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में जनता के लिए उपलब्ध होगा. हम सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करेंगे और विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के बैंक खातों में हर महीने 6000 रुपये जाएंगे. एमएसपी की गारंटी दी जाएगी.

इस सरकार ने कितने लोगों को नौकरियां दी: प्रियंका गांधी का सवाल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हरियाणा में चुनावी रैली में बेरोजगारी को लेकर बीजेपी पर हमला किया और पूछा कि इस सरकार ने कितने लोगों को नौकरियां दी हैं. अगर लोग न्याय चाहते हैं, तो उन्हें बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए. उन्हें इस सरकार से कुछ नहीं मिला.

कई जिलों का दौरा करेंगे राहुल गांधी

हरियाणा में बीजेपी को हराने के लिए पूरा जोर लगा रही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी राज्य में चुनाव प्रचार अभियान जारी रखा है. ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ के दौरान कई जिलों का दौरा वे करने वाले हैं. हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह राहुल गांधी के प्रचार का दूसरा चरण है. उन्होंने गुरुवार को करनाल के असंध और हिसार के बरवाला में रैलियों को संबोधित किया था. प्रचार अभियान के दूसरे चरण में राहुल गांधी के साथ पार्टी नेता प्रियंका गांधी भी नजर आ रहीं हैं.

Read Also : Haryana Election 2024: 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज, महिलाओं को हर महीने 2 हजार, कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें जानें

कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में लौटने का कर रही है प्रयास

कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने राहुल गांधी के प्रचार अभियान का संभावित कार्यक्रम साझा करते हुए बताया था कि वह सोमवार को अंबाला जिले के नारायणगढ़ में जनसभा को संबोधित कर अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करेंगे. जनसभा के बाद ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ यमुनानगर जिले से होकर अंबाला के मुलाना से गुजरेगी. यात्रा अंबाला में राजीव चौक, साहा, शहीद उधम सिंह चौक, शाहाबाद और कुरुक्षेत्र में बाबैन, लाडवा से भी गुजरेगी, जहां पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर गांधी का स्वागत करेंगे. कांग्रेस 10 साल बाद हरियाणा में सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola