Haryana Election 2024: 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज, महिलाओं को हर महीने 2 हजार, कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें जानें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Sep 2024 1:38 PM

विज्ञापन

Haryana Election 2024/ congress manifesto

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है. जानें इसकी खास बातें यहां

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी जोरशोर से जनता को लुभाने में लगे हुए हैं. इस क्रम में कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र चंडीगढ़ में जारी किया है. 40 पेज के घोषणा पत्र में पार्टी ने जनता से कई वादे किए हैं. आइए जानते हैं इसकी खास बातें

  1. घोषणा पत्र में लोगों को 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज देने की बात कही गई है.
  2. महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये देने का वादा कांग्रेस की ओर से किया गया है.
  3. सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा पार्टी ने किया है.
  4. सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात इसमें कही गई है.
  5. युवाओं को रोजगार देने का वादा कांग्रेस ने किया है.
  6. किसान आयोग का गठन और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी की बात इसमें है.
  7. एक विभाग का गठन किया जाएगा जो सुनिश्चित करेगा कि बड़े पैमाने पर युवाओं का पलायन कैसे रोका जाए.
  8. वंचितों को 100 वर्ग गज का प्लॉट सुनिश्चित किया जाएगा.
  9. अल्पसंख्यक आयोग के गठन की बात घोषणा पत्र में की गई है.

हमारा मेनिफेस्टो बहुत ही मेहनत के साथ बना है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारा मेनिफेस्टो बहुत ही मेहनत के साथ बना है. मैं मेनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन गीता भुक्कल जी समेत सभी साथियों को बधाई देता हूं. हमने मेनिफेस्टो बनाते समय काफी बातों का ख्याल रखा है और इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं.

Read Also: Haryana Election: हरियाणा में गरजे अमित शाह, कांग्रेस को बताया दलित विरोधी पार्टी, कहा- कुमारी शैलजा का किया अपमान

हरियाणा में पत्रकारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : अशोक गहलोत

हरियाणा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि मैं शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहा था. तब एक मुद्दा उठा था कि राजस्थान में पत्रकारों के लिए कई सुविधाएं कांग्रेस सरकार ने तय की थीं. लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि हरियाणा में भी पत्रकारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और पेंशन वृद्धि का मुद्दा शामिल है. हमारा मेनिफेस्टो बेमिसाल है और सभी को पता है कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola