अमित शाह ने कहा- 2029 में भी एनडीए की ही सरकार बनेगी, मोदी जी आएंगे
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Aug 2024 6:24 PM
Port Blair New Name
Lok Sabha Election 2029: चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला किया और कहा कि 2029 में भी एनडीए की ही सरकार बनेगी. मोदी जी आएंगे.
Lok Sabha Election 2029: चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने शिवालिक गार्डन में 24×7 जलापूर्ति परियोजना के उद्घाटन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विपक्ष को जो करना है करने दीजिए. 2029 में एनडीए की ही सरकार बनेगी और मोदी जी आएंगे. विपक्ष को पता नहीं है कि कांग्रेस को 3 चुनावों में जितनी सीटें मिलीं, उससे ज्यादा सीटें इस चुनाव में बीजेपी ने जीतीं हैं.
अमित शाह ने आगे कहा कि ये लोग अस्थिरता फैलाना चाहते हैं. ये बार-बार कहते हैं कि यह सरकार चलने वाली नहीं है. मैं उन्हें विश्वास दिलाने आया हूं कि न केवल सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि अगली सरकार एनडीए की ही बनेगी. वे विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहें और विपक्ष में काम करने का तरीका ठीक से सीखें.
Read Also : उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को बताया अहमदशाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज, कहा- कर रहे सत्ता जिहाद
चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज जिस परियोजना का उद्घाटन किया गया है, उसमें 24 घंटे पानी लोगों को उपलब्ध होगा. आज से बहनों को अलार्म बजाने की जरूरत नहीं है. आप नल चालू कर दीजिए और पानी मिल जाएगा. कोई टैंकर नहीं आएगा. इस परियोजना पर 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इससे 1 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा.
Read Also : Wakf Board News: वक्फ बोर्ड पर लगाम लगाएगी केंद्र सरकार, संसद में जल्द पेश हो सकता है संशोधन विधेयक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










