Lok Sabha Election 2024: टीएमसी के उम्मीदवारों के ऐलान से कांग्रेस में नाराजगी, बोले जयराम- नहीं होनी चाहिए एकतरफा घोषणा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Mar 2024 5:02 PM
Photo: PTI
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टीएसी ने भी कमर कस ली है. पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज यानी रविवार को लोकसभा की पूरी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.
Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बनर्जी ने राज्य में 42 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. टीएमसी की सूची में उम्मीदवारों के रूप में ममता ने पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा को फिर चुनावी मैदान में उतारा है. उसके अलावा पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और युसूफ पठान को भी मौका दिया है. वहीं, टीएमसी की ओर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस ने कहा कि वो टीएमसी के साथ पश्चिम बंगाल में एक सम्मान पूर्वक सीट बंटवारे का फॉर्मूला चाहती है.
टीएमसी की ओर से पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि वह पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ एक सम्मानजनक सीट-बंटवारे का फॉर्मूला चाहती है. इसका मतलब है आपसी बातचीत. दे और ले के साथ कुछ समझौता. हमने हमेशा कहा है कि हमारे दरवाजे बातचीत और सीट-बंटवारे की के लिए खुले हैं, लेकिन सीटों की एकतरफा घोषणा नहीं होनी चाहिए, हमें इसे सामूहिक रूप से एक साथ करना चाहिए जैसा कि हमने तमिलनाडु, महाराष्ट्र में किया है. टीएमसी ने घोषणा की है, मुझे नहीं पता कि टीएमसी पर क्या दबाव था लेकिन जहां तक हमारी बात है तो हम पश्चिम बंगाल में भारत गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि देखें क्या होता है.
कांग्रेस उम्मीदवार से हो सकता है मुकाबला
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई, क्योंकि ममता बनर्जी ने पूरे 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. ममता बनर्जी ने बलरामपुर से क्रिकेटर यूसुफ पठान को टिकट दिया है, ऐसे में इस सीट से वो अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. ममता बनर्जी ने असम और मेघालय में टीएससी के चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










